Hot News

अवैध शराबखाने में घुसकर बरसाई गई गोलियां, 3 साल के बच्चे की मौत; खौफनाक हमले से हिल गया दक्षिण अफ्रीका!

South Africa Illegal Shebeen Shooting Pretoria: दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया में अवैध शराबखाने पर तड़के हुई गोलीबारी में 3 साल के शिशु समेत 11 लोगों की मौत हो गई. तीन हमलावरों ने 25 लोगों पर फायरिंग की. अपराध, अवैध हथियार और गैंग हिंसा देश में लगातार बढ़ती चिंता का कारण बने हुए हैं.

दक्षिण अफ्रीका से एक बार फिर डराने वाली समाचार आई है. राजधानी प्रिटोरिया में तड़के एक हॉस्टल के अंदर मौजूद अवैध शराबखाने में हमला हुआ और 11 लोगों की जान चली गई. इस वारदात ने देश की पहले से बढ़ी हुई चिंता को और गहरा कर दिया है. वहां अपराध का हाल वैसे ही खराब है, ऊपर से इस तरह की बड़े पैमाने की गोलीबारी लोगों में डर बढ़ा देती है.

South Africa Illegal Shebeen Shooting Pretoria in Hindi: हमला कैसे हुआ?

पुलिस के मुताबिक, शनिवार (6 दिसंबर 2025) सुबह करीब 4:30 बजे तीन हथियारबंद हमलावर हॉस्टल के अंदर चल रहे एक अवैध शराबखाने (illegal shebeen) में घुसे और वहां बैठे लोगों पर अचानक गोलियां चलाना शुरू कर दीं. कुल 25 लोग गोली से घायल हुए, जिनमें से 10 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. एक घायल की मौत अस्पताल में हुई. मरने वालों में 3 साल का बच्चा, 12 साल का लड़का और 16 साल की लड़की भी शामिल हैं. पुलिस प्रवक्ता एथलेंडा मथे ने कहा कि पुलिस को इस घटना की जानकारी सुबह करीब 6 बजे मिली, यानी हमला होने के काफी देर बाद.

मोटिव अभी तक साफ नहीं 

इस हमले को किसने और किस वजह से अंजाम दिया, यह अभी तक साफ नहीं है.अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और पुलिस ने बताया कि हमलावरों की तलाश जारी है.मथे ने कहा कि हमारे सामने बड़ी चुनौती ये अवैध और अनलाइसेंस्ड शराब बेचने वाले ठिकाने हैं. अधिकतर मास शूटिंग ऐसे ही जगहों पर होती हैं. कई बार बेगुनाह लोग भी फंस जाते हैं.

दक्षिण अफ्रीका अफ्रीकी महाद्वीप का सबसे विकसित देश माना जाता है, लेकिन अपराध इसकी सबसे बड़ी समस्या है. गैंग हिंसा, अवैध हथियार और शराब की वजह से होने वाली लड़ाइयाँ यहां बहुत आम हैं. पुलिस डेटा के अनुसार अप्रैल से सितंबर तक हर दिन औसतन 63 लोगों की हत्या हुई है. यह दुनिया में सबसे ज्यादा हत्या दर वाले देशों में शामिल है. अधिकतर मौतें आपसी झगड़े, लूटपाट और गैंगवार से जुड़ी होती हैं.

पहले भी कई बड़े हमले

इस तरह की घटनाएं नई नहीं हैं. अक्टूबर में जोहान्सबर्ग में गैंगवार में दो किशोरों की मौत हुई और पांच घायल हुए. मई में डरबन के एक टेवर्न में आठ लोगों को मार दिया गया. 2024 में पूर्वी केप में एक ग्रामीण घर में एक ही परिवार के 18 लोगों की हत्या कर दी गई थी.

The post अवैध शराबखाने में घुसकर बरसाई गई गोलियां, 3 साल के शिशु की मौत; खौफनाक हमले से हिल गया दक्षिण अफ्रीका! appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top