MS Dhoni Stumping: IPL 2025 में एमएस धोनी का विकेट के पीछे जलवा बरकरार है. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के 43 साल के दिग्गज विकेटकीपर ने रविवार को राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर दिखा दिया कि उनकी फुर्ती और गेम सेंस आज भी बेजोड़ है. गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में स्पोर्ट्से गए इस रोमांचक मुकाबले में धोनी ने राजस्थान के आक्रामक बल्लेबाज नितीश राणा (Nitish Rana) को आर अश्विन की चालाकी भरी गेंद पर स्टंप आउट कर पवेलियन भेज दिया. यह आईपीएल 2025 में धोनी की तीसरी स्टंपिंग थी. इससे पहले वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ सूर्यकुमार यादव और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ फिल सॉल्ट को इसी अंदाज में आउट कर चुके हैं.
राजस्थान रॉयल्स की पारी के 12वें ओवर में नितीश राणा शानदार लय में नजर आ रहे थे. उन्होंने सिर्फ 36 गेंदों में 81 रन ठोक दिए थे और चेन्नई के गेंदबाजों पर हावी हो रहे थे. ऐसे में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने अनुभवी स्पिनर आर अश्विन को गेंद थमाई, जिन्होंने अपनी जबरदस्त रणनीति से यह बड़ा विकेट निकाला. अश्विन ने वाइड गेंद फेंकी, जिससे राणा को बड़े शॉट के लिए क्रीज से बाहर आना पड़ा, लेकिन वह गेंद को मिस कर बैठे. इसके बाद धोनी ने अपनी फुर्ती दिखाई और पलक झपकते ही गिल्लियां बिखेर दीं. Dhoni-Ashwin plan to out Nitish Rana.
R. Ashwin got his man Nitish Rana 81(36)
One of the worse match with ball for Ash 4-46-1#IPL2025 #csk #Dhoni pic.twitter.com/NmjPq6AKV3
— Arv (@Arv922137579481) March 30, 2025
धोनी और अश्विन की स्पेशल जोड़ी
धोनी और अश्विन की जोड़ी आईपीएल में हमेशा से खास रही है. क्रिकविज के आंकड़ों पर नजर डालें तो अश्विन ने अब तक आईपीएल में 10 बल्लेबाजों को स्टंपिंग के जरिए आउट किया है, जिनमें से 9 बार धोनी स्टंप के पीछे रहे. यह दर्शाता है कि अश्विन की चालाकी और धोनी की तेजी कितनी घातक साबित हो सकती है.विशेष बात यह है कि अश्विन जब भी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) या राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स (RPS) का हिस्सा रहे हैं, तब उनकी स्टंपिंग की सफलता दर ज्यादा रही है.
CSK और RPS के लिए स्पोर्ट्सते हुए उन्होंने 114 मैचों में 9 बल्लेबाजों को स्टंप आउट किया. हालांकि पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए स्पोर्ट्सते हुए 101 मैचों में सिर्फ एक ही स्टंपिंग करवा सके. यानी धोनी और अश्विन की ये जुगलबंदी साथ स्पोर्ट्सते हुए ज्यादा कारगर रही है.
राजस्थान ने रोमांचक मैच में दर्ज की जीत
वहीं इस मुकाबले की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन शानदार रहा. नितीश राणा की 81 रनों की विस्फोटक पारी और वानिंदु हसरंगा के 4 विकेट की बदौलत राजस्थान ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 रन से हराया. राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182/9 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में चेन्नई की टीम 176/6 तक ही पहुंच सकी.
रॉयल्स को जीत तो मिली पर जुर्माना भी लगा, रियान पराग ने की ये गलती और लग गया लाखों का चूना
‘पुष्पा स्टाइल’ में हसरंगा का जश्न, CSK के खिलाफ हासिल की बड़ी उपलब्धि, बताया- फेवरेट विकेट किसका
IPL 2025 Points Table: आरसीबी का दबदबा बरकरार, पॉइंट्स टेबल में सीएसके-एमआई का बुरा हाल
The post अश्विन-धोनी की जुगलबंदी का अनोखा रिकॉर्ड, बिजली जैसी तेजी से राणा को भेजा पवेलियन appeared first on Naya Vichar.