Table of Contents
Bhupen Borah: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा- असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, भूपेन बोरा 22 फरवरी को BJP में शामिल होंगे. दिलीप सैकिया डिटेल्स पर काम करेंगे. उनके साथ, गुवाहाटी और नॉर्थ लखीमपुर में कई कांग्रेसी नेता BJP में शामिल होंगे. वह कांग्रेस में आखिरी जाने-माने हिंदू नेता हैं. हमारे नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नवीन ने पहले ही उनके शामिल होने को मंजूरी दे दी है और उनका स्वागत करते हैं. भूपेन बोरा को पूरा सम्मान और इज्जत दी जाएगी. BJP में शामिल होना उनके लिए घर वापसी जैसा होगा क्योंकि यह एक ऐसी पार्टी है जिसमें उनके जैसे कई लोग हैं, जिनके पिता किसी बड़े पद पर नहीं रहे. बोरा ने सोमवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था.
#WATCH | Guwahati | Assam CM Himanta Biswa Sarma says, “… Bhupen Borah will join BJP on 22nd February. Dilip Saikia will work out the details. Along with him, a good number of Congress leaders will join the BJP in Guwahati and North Lakhimpur … He is the last recognised Hindu… pic.twitter.com/IO8ErSW9iu
— ANI (@ANI) February 17, 2026
असम सीएम से मुलाकात के बाद बोरा ने बीजेपी में शामिल होने का ऐलान किया
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार शाम कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा से मुलाकात की. शर्मा गुवाहाटी के घोरमारा इलाके में बोरा के आवास पर गए, जहां उनकी पत्नी और बेटे ने मुख्यमंत्री की आरती की और स्वागत किया. इससे पहले मुख्यमंत्री ने कहा था कि बोरा के लिए बीजेपी के दरवाजे खुले हैं. हिमंता ने वादा किया था कि वह उन्हें विधानसभा चुनाव में सुरक्षित सीट से जीतने में मदद करेंगे.
#WATCH | Guwahati | Assam CM Himanta Biswa Sarma says, “… Bhupen Borah’s joining will completely create an image, which is a reality too, that Congress is no longer a party of mainstream Assamese people.” pic.twitter.com/7tNbaE2Eco
— ANI (@ANI) February 17, 2026
भूपेन बोरा ने कांग्रेस पर बोला हमला
भूपेन बोरा ने कांग्रेस पर हमला करते कहा कि असम कांग्रेस अब दो गुटों में बंट गई है – एपीसीसी और एपीसीसी (आर) – तथा कई नेता कांग्रेस में रहना चाहते हैं, लेकिन एपीसीसी (आर) में नहीं. बोरा ने कहा कि उन्होंने पार्टी में 32 साल बिताने के बाद अपना इस्तीफा सौंप दिया. बोरा ने असम के मुख्यमंत्री के बारे में कहा था- 58 विधायकों का समर्थन होने के बावजूद शर्मा को मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया, जिसके चलते उन्हें कांग्रेस छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा. क्या यही आंतरिक लोकतंत्र है? इस तरह की नेतृत्व कब तक चलेगी? किसी को तो आवाज उठानी ही होगी, और मैंने उठा ली है.

The post असम कांग्रेस को झटका, भूपेन बोरा 22 फरवरी को BJP में होंगे शामिल appeared first on Naya Vichar.
