Hot News

असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में

PM Modi Assam Visit : प्रधानमंत्री शनिवार को (14 मार्च) असम के लोगों को बड़ी सौगात देने वाले हैं. यह उनका असम दौरे का दूसरा और अंतिम दिन है. माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले इन योजनाओं के जरिए राज्य के विकास को नई गति देने की कोशिश की जा रही है.

अधिकारियों के मुताबिक प्रधानमंत्री ने शुक्रवार रात गुवाहाटी में विश्राम किया. शनिवार सुबह वे सिलचर के लिए रवाना हुए. यहां पहुंचकर वे करीब 22,860 करोड़ रुपये की शिलांग-सिलचर कॉरिडोर परियोजना का भूमि पूजन करेंगे. यह पूर्वोत्तर का पहला कंट्रोल्ड एंट्री-एग्जिट वाला ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे होगा, जिससे यात्रा तेज और आसान होने की उम्मीद है.

गुवाहाटी से सिलचर का सफर करने में समय की बचत

करीब 22,860 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला 166 किलोमीटर लंबा यह कॉरिडोर मेघालय और असम के बीच कनेक्टिविटी को काफी बेहतर बनाएगा. इसके बनने से गुवाहाटी से सिलचर की दूरी कम हो जाएगी और सफर का समय 8.5 घंटे से घटकर लगभग 5 घंटे रह जाएगा. इससे इलाके में कारोबार और विकास को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

एलिवेटेड कॉरिडोर (फेज-1) का भी भूमि पूजन

प्रधानमंत्री कैपिटल प्वाइंट के पास ट्रंक रोड से सिलचर के रंगिरखारी प्वाइंट तक एनएच-306 पर बनने वाले एलिवेटेड कॉरिडोर (फेज-1) का भी भूमि पूजन करेंगे. इस परियोजना से सिलचर की सबसे व्यस्त सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा. साथ ही मिजोरम, त्रिपुरा और मणिपुर जैसे पड़ोसी राज्यों से कनेक्टिविटी बेहतर होगी. इससे बराक घाटी के कारोबार और आर्थिक विकास को भी बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा- झूठे वादों की दुकान, फूट डालने वाली पार्टी

नए कृषि महाविद्यालय की आधारशिला रखेंगे पीएम मोदी

इसके अलावा प्रधानमंत्री करीमगंज जिले के पथारकंडी में नए कृषि महाविद्यालय की आधारशिला भी रखेंगे. शुक्रवार को गुवाहाटी पहुंचकर उन्होंने करीब 24,250 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की थी. अपने कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री सिलचर से कोलकाता के लिए रवाना होंगे.

The post असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top