Assam Election 2026 : बीजेपी ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 88 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को जलुकबारी सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल प्रद्युत बोरदोलोई को पार्टी ने असम की दिसपुर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है.
सूची के अनुसार, हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले भूपेन कुमार बोरा बिहपुरा सीट से चुनाव लड़ेंगे. बिरसिंह-जरूआ सीट से माधवी दास, चमरिया से ज्योत्सना कलिता और मंगलदाई से नीलिमा देवी को चुनावी मैदान में उतारा गया है.
সমাগত বিধানসভা নিৰ্বাচন-২০২৬ৰ বাবে ভাৰতীয় জনতা পাৰ্টিৰ পৰা মনোনীত আটাকেইগৰাকী সন্মানীয় প্ৰাৰ্থীলৈ অভিনন্দন আৰু শুভেচ্ছা জ্ঞাপন কৰিছোঁ। pic.twitter.com/93wawBGuCn
— BJP Assam Pradesh (@BJP4Assam) March 19, 2026
असम बीजेपी के एक्स हैंडल से उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई है. लिस्ट के अंत में अरुण सिंह (राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी) का साइन है. लिस्ट जारी करते हुए लिखा गया कि आगामी विधानसभा चुनाव 2026 के लिए हिंदुस्तानीय जनता पार्टी द्वारा नामित उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं…
यह भी पढ़ें : चुनाव ऐलान के बाद असम सीएम हिमंता का पहला बयान, कहा- यतो धर्मस्ततो जयः
असम में 9 अप्रैल को चुनाव, काउंटिंग 4 मई को
चुनाव आयोग ने 15 मार्च को पश्चिम बंगाल, केरल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषण की. मुख्य निर्वाचन आयुक्त (Chief Election Commissioner) ज्ञानेश कुमार ने बताया असम, केरल और पुडुचेरी में एक चरण में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी. वहीं तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी. CEC ने बताया- पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए दो चरण में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा. सभी राज्यों में मतगणना 4 मई को होगी.
The post असम चुनाव: आ गई बीजेपी उम्मीदवारों की पहली सूची, जानें कहां से लड़ेंगे सीएम हिमंत appeared first on Naya Vichar.