Assam Assembly Election: कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष और MP गौरव गोगोई को जोरहाट विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है. कांग्रेस ने असम विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवब्रत सैकिया को नाजिरा विधानसभा क्षेत्र से एक बार फिर उम्मीदवार बनाया गया है. यहां से वह वर्तमान में विधायक हैं.
कांग्रेस उम्मीदवारों की पूरी सूची
गौरीपुर: अब्दुस सुभान अली प्रशासन
गोलपारा वेस्ट (एसटी): मार्कलाइन मराक
बोंगाईगांव: गिरीश बरुआ
बरपेटा (एससी): महानंदा प्रशासन
बोको-चायगांव (एसटी): रामेन सिंह राभा
हाजो-सुआलकुची (एससी): नंदिता दास
कमलपुर: सत्यव्रत कलिता
दिसपुर: मीरा बोरठाकुर गोस्वामी
बरखेत्री: दिगंता बर्मन
नलबाड़ी: अशोक कुमार शर्मा
तिहू: रातुल पटवारी
सिपाझार: बिनंदा कुमार सैकिया
जागीरोड (एससी): बुबुल दास
रुपानिहाट: नुरुल हुडा
समागुड़ी: तंजील हुसैन
राहा (एससी): उत्पल बनिया
लुमडिंग: स्वप्न कर
बरछल्ला: रिपुन बोरा
बिहपुरिया: नारायण भुइयां
जोनाई (एसटी): राज कुमार मेडाक
डूमडूमा: दुर्गा भुमिज
मार्घेरिटा: प्रतीक बोरदोलोई
चाबुआ-लाहोवाल: प्रांजल घाटोवार
डुलियाजन: ध्रुबा गोगोई
नाहरकटिया: प्रनति फुकन
सोनारी: उत्पल गोगोई
डेमोव: अजय कुमार गोगोई
नाजिरा: देबरता सैकिया
माजुली (एसटी): इंद्रनील पेगू
तेओक: पल्लबी सैकिया गोगोई
जोरहाट: गौरव गोगोई
गोलाघाट: बितुपन सैकिया
बोकाजन (एसटी): रतन एंगटी
रोंगखांग (एसटी): ऑगस्टीन एंगही
लखीपुर: एम. शांति कुमार सिंघा
उधारबंद: अजीत सिंह
बरखोला: डॉ. अमित कुमार कलवार
सिलचर: अभिजीत पॉल
सोनाई: अमीनुल हक लस्कर
करीमगंज नॉर्थ: जकारिया अहमद
पाथरकांडी: कार्तिक सेना सिन्हा
रामकृष्णनगर (एससी): सुरुचि रॉय
Congress releases the first list of 42 candidates for the upcoming Assam Assembly Elections.
Assam Congress President and MP Gaurav Gogoi to contest from Jorhat Assembly Constituency pic.twitter.com/2wlIAEZZX2
— ANI (@ANI) March 3, 2026
अप्रैल-मई में पांच राज्यों में होंगे विधानसभा चुनाव
पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी, केरल और तमिलनाडु में इस साल अप्रैल-मई में चुनाव होना है. इन पांचों राज्यों में विधानसभा का कार्यकाल मई और जून में अलग-अलग तिथियों पर समाप्त हो रहा है. पुडुचेरी में विधानसभा का पांच वर्षीय कार्यकाल 15 जून को समाप्त हो रहा है, वहीं असम 20 मई, केरल 23 मई, तमिलनाडु 10 मई और पश्चिम बंगाल में सात मई को विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है.
पिछली बार असम में दो चरणों में हुए थे चुनाव
पिछली बार पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव आठ चरणों में हुए थे. जबकि असम में दो चरणों में चुनाव हुए. तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में चुनाव हुए थे.
The post असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की पहली सूची जारी, 42 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा appeared first on Naya Vichar.

