Table of Contents
Ahmadiyya Muslim : अहमदिया मुसलमान, मुस्लिम समाज का एक वर्ग है, जिनकी कुछ मान्याएं शिया और सुन्नी मुसलमान से अलग होती है. यही वजह है कि पाकिस्तान में इन अहमदिया मुसलमानों को मुसलमान नहीं माना जाता है और उन्हें समाज में हिकारत की नजर से देखा जाता है. यही वजह है कि पाकिस्तान में अहमदिया मुसलमान अपनी पहचान छिपाकर रहते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि अहमदिया मुसलमानों का जन्म पाकिस्तान में ही हुआ था और एक तरह से यह उनकी जन्मस्थली है. प्यू रिसर्च के अनुसार पाकिस्तान की मात्र 7% आबादी ही अहमदिया मुसलमानों को मुसलमान मानती है, आखिर क्या है इसकी वजह?
कौन हैं अहमदिया मुसलमान?
मुसलमानों में कुछ अलग-अलग वर्ग या संप्रदाय हैं, जैसे शिया- सुन्नी और सूफी. अहमदिया मुसलमान भी मुसलमानों का एक संप्रदाय है. इस संप्रदाय की शुरुआत पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से हुई थी. रबवाह को इनका मुख्यालय माना जाता था, लेकिन अब वह इग्लैंड स्थानांतरित हो गया है. अहमदिया मुसलमान संप्रदाय का उदय 1889 में हुआ था. मिर्जा गुलाम अहमद ने इस संप्रदाया की नींव रखी थी. ऐसी मान्यता है कि मिर्जा गुलाम अहमद ने मुसलमानों के बीच काफी सुधार इस पंथ के जरिए किए थे. अहमदिया मुसलमान पाकिस्तान के अलावा हिंदुस्तान में भी हैं, क्योंकि बंटवारे के बाद इस संप्रदाय के कुछ लोग हिंदुस्तान भी आए थे और कुछ इंग्लैंड चले गए थे.
मुसलमान और अहमदिया मुसलमान में क्या है अंतर
मुसलमान और एक अहमदिया मुसलमान में बड़ा फर्क यह है कि मुसलमान पैगंबर मुहम्मद साहब को अपना अंतिम पैगंबर मानते हैं, जबकि अहमदिया मुसलमान मिर्जा गुलाम अहमद को अपना अंतिम पैगंबर मानता है. बस इसी बात को लेकर अहमदिया मुसलमानों के साथ भेदभाव होता है. पाकिस्तान में अहमदिया मुसलमानों को प्रशासनी तौर पर गैर मुसलमान माना जाता है. हालांकि अहमदिया मुसलमान भी उन सभी बातों का पालन करते हैं, जो एक आम मुसलमान करता है. अहमदिया मुसलमान इस्लाम के 5 मूल स्तंभों को भी पूरी तरह मानता है, जिसमें नमाज, जकात, रोजा और हज जैसे सिद्धांत शामिल हैं. बावजूद इसके अहमदिया मुसलमानों को पाकिस्तान में गैर मुस्लिम घोषित किया गया है.
पाकिस्तान में अहमदिया मुसलमान को कब कहा गया ‘गैर मुसलमान’

पाकिस्तान में एक छोटी सी घटना के बाद अहमदिया मुसलमानों के प्रति बहुसंख्यक सुन्नी मुसलमानों का गुस्सा फूट गया था और मामला इतना बढ़ा की संविधान में संशोधन कर यह बात कही गई कि जो लोग पैगंबर मुहम्मद साहब को अपना अंतिम पैगंबर नहीं मानते हैं वे गैर मुसलमान हैं. यह बात है 1974 की. इस संशोधन के बाद से अहमदिया मुसलमान पाकिस्तान में गैर मुसलमान हो गए. हालांकि 1984 में जब जनरल जिया उल हक ने अहमदिया मुसलमानों के लिए बिल लाया और उन्हें गैर मुसलमान बताते हुए उनके धार्मिक कार्यों पर रोक लगाई तो अहमदिया मुसलमानों की दशा पाकिस्तान में और भी खराब हो गई. इस बिल के बाद पाकिस्तान में अहमदिया मुसलमान अपने मस्जिद को मस्जिद नहीं कह पाते हैं और ना ही वे अजान दे पाते हैं और ना ही कोई अन्य धार्मिक कार्य कर पाते हैं. अहमदिया मुसलमानों के हज करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया, जिसका मानवाधिकार संगठनों ने विरोध किया, लेकिन सच्चाई यह है कि अहमदिया मुसलमान पाकिस्तान में सामााजिक और धार्मिक रूप से पिछड़े हैं.
हिंदुस्तान में अहमदिया मुसलमानों की स्थिति
हिंदुस्तान में अहमदिया मुसलमानों की स्थिति वैसी ही है जैसी किसी अन्य धर्म के मानने वालों की है. हमारा देश धर्म के आधार पर नागरिकों के बीच धार्मिक भेदभाव नहीं करता है, इसलिए अहमदिया मुसलमान हिंदुस्तान में सम्मान से जीते हैं. उन्हें अपने सभी धार्मिक कार्यों को करने की आजादी है और उन्हें अपनी पहचान छिपाने की कोई जरूरत नहीं पड़ती है. कुछ धार्मिक संगठन उनका विरोध करते हैं, लेकिन देश का कानून उन्हें रोकता है. हां, सामाजिक जीवन में कुछ चुनौतियां हो सकती हैं, लेकिन उनके अपने इबादतगाह, मस्जिद आदि मौजूद हैं, जिसकी वजह से उन्हें कोई दिक्कत नहीं होती है.
अहमदिया मुसलमानों की नजर में इस्लाम
अहमदिया मुसलमान कट्टरपंथ का विरोध करता है. इस पंथ के जनक मिर्जा गुलाम अहमद ने धर्म प्रचार के लिए शांति के मार्ग को चुना. गुलाम अहमद ने शांतिपूर्ण जिहाद की बात की. वे यह मानते थे कि हिंसा से कुछ भी हासिल होने वाला नहीं है, इसलिए उन्होंने शांति की बात की. अहमदिया मुसलमानों ने स्त्री शिक्षा पर भी जोर दिया और लड़कियों की शिक्षा पर फोकस किया गया. अहमदिया मुसलमान भी पर्दा प्रथा को स्वीकार करते हैं, लेकिन वे इसे स्त्रीओं की शिक्षा में बाधा कहीं से नहीं मानते हैं.
Also Read : पाकिस्तान में बलात्कार पीड़िताओं को देनी होती थी 4 पुरुषों की गवाही, वरना मिलती थी 100 कोड़े की सजा
इमरान खान से पहले पाकिस्तान में जुल्फिकार अली भुट्टो को दी गई थी जेल में यातना, फिर फांसी
Pahalgam Attack : टोपी और दाढ़ी का नाम इस्लाम नहीं, पाकिस्तान के इरादों का जवाब दे प्रशासन
हिंदू और मुसलमान के बीच हिंदुस्तान में नफरत की मूल वजह क्या है?
विभिन्न विषयों पर एक्सप्लेनर पढ़ने के लिए क्लिक करें
The post अहमदिया मुसलमानों को पाकिस्तानी नहीं मानते मुसलमान, खत्म करना चाहते हैं उनका अस्तित्व appeared first on Naya Vichar.