Hot News

आंगनबाड़ी केंद्र हटाने से महिला लाभुकों ने सीडीपीओ कार्यालय को घेरा

तरारी.

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बड़कागांव के वार्ड संख्या 14 से आंगनबाड़ी केंद्र हटाकर वार्ड संख्या 13 में संचालित किये जाने से पूर्व पोषण क्षेत्र के आक्रोशित स्त्री लाभुकों द्वारा मंगलवार को तरारी सीडीपीओ कार्यालय का घेराव किया गया. साथ ही लिखित शिकायत की गयी. केंद्र स्थानांतरण के खिलाफ विरोध करनेवाली इंद्रासनी देवी, सवित्रि देवी, रिंकू देवी, बेबी देवी, लालती देवी, रामेश्वरी देवी, शांति देवी, मंजू, रितू ,रेणू ने बताया कि करीब 20 वर्ष पूर्व से बड़कागांव के वार्ड 14 में आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन हो रहा था. जब संबंधित केंद्र की सेविका अपनी मनमानी करने लगी. पोषण क्षेत्र के लाभुकों को बाल विकास परियोजना के तहत प्रायोजित महत्वाकांक्षी योजनाओं के लाभ से वंचित रखने लगी. क्षेत्र के जरूरतमंदों ने सेविका के खिलाफ नाराजगी जतायी, तब मनमानी की अभ्यस्त सेविका ने साजिश के तहत वार्ड 14 से आंगनबाड़ी केंद्र हटाकर वार्ड 13 में अपने घर चलाने लगी है. ऐसे में जरूरतमंदों व नव निहालों को काफी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है. शिकायतकर्ताओं ने कहा कि यथाशीघ्र पहले के पोषण क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित नहीं किया जायेगा, तो सीडीपीओ कार्यालय में तालाबंदी कर जोरदार अनशन करने की बाध्यता होगी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post आंगनबाड़ी केंद्र हटाने से स्त्री लाभुकों ने सीडीपीओ कार्यालय को घेरा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top