Andhra Pradesh Accident: बस-लॉरी की टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई. जबकि अन्य कई लोग आग में झुलस गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. जीवित बचे लोग अंधेरा, धुआं, आग और गर्मी से परेशान हो गए. कई लोग नींद की वजह से हादसे के बाद सीट से गिर गए और घायल हो गए. एक स्थानीय निवासी ने बताया, आज सुबह-सवेरे, 5:45 से 6 बजे के बीच, एक ट्रक और एक यात्री बस की टक्कर हो गई. जब बस में आग लगी, तब उसके अंदर लगभग 40 यात्री सवार थे. ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, और दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं. उन्होंने आग बुझाई और कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन दुख की बात है कि 13 लोगों की जान चली गई. घायलों को अस्पताल ले जाया गया.
भयावह था हादसे का मंजर
बस-ट्रक के बीच टक्कर के बाद दुर्घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई. वहां का मंजर काफी भयावह था. शवों को जब एम्बुलेंस में ले जाया जा रहा था तो सड़क पर कई पूरी तरह से झुलसे हुए शव पड़े हुए थे. एक यात्री की पसलियां तक दिखाई दे रही थीं. जो आग की भयावहता को दिखाता है.
#WATCH | Markapuram, Andhra Pradesh: A Local says, “… Early this morning, between 5:45 and 6 o’clock, a truck and a travel bus collided. Around 40 passengers were inside when the bus caught fire. Villagers informed the police, and fire trucks arrived quickly. They extinguished… https://t.co/IutjGlOXVt pic.twitter.com/RWgAYptwzj
— ANI (@ANI) March 26, 2026
स्त्री यात्री ने दुर्घटना की दास्तां बताई
अस्पताल में बिस्तर पर लेटी एक स्त्री यात्री ने दुर्घटना की दास्तां बताई. कहा- उनके साथ यात्रा कर एक लड़के ने कहा था, पिन्नी (आंटी), हम इस दुर्घटना में मर जाएंगे. हमें सुबह तक उदयगिरि पहुंचना था. हम तीन लोग थे. हम में से दो जीवित हैं, लेकिन लड़के का कोई पता नहीं है. हम सो रहे थे और अपनी सीट से गिर गए. जब तक हमें गिरने का कारण समझ आया, तब तक धुआं ही धुआं भर गया था. दो लोग बगल के दरवाजे से निकलने में कामयाब रहे. स्त्री के अनुसार, बस बहुत तेज गति से चल रही थी और वह पीछे से पांचवीं पंक्ति में बैठी थी.
शरीर पर आग की लपटें थीं
हादसे में झुलसे एक युवक ने बताया कि उसे पता ही नहीं चला कि क्या हुआ था. मैं सो रहा था. हादसे के बाद मैं सड़क पर गिर गया. मेरे शरीर पर आग की लपटें थीं. एक अन्य पुरुष यात्री ने बताया कि दुर्घटना सुबह लगभग साढ़े पांच बजे हु. उसे और एक अन्य व्यक्ति को खिड़की तोड़कर कूदना पड़ा.
जान बचाने की कोशिश में एक-दूसरे को कुचल रहे थे यात्री
एक यात्री ने बताया- उसने तेलंगाना के निजामाबाद से अपनी यात्रा शुरू की थी और पामुरु जा रहा था कि तभी रास्ते में यह दुर्घटना हुई. उसने बताया कि दुर्घटना के समय यात्री जान बचाने की कोशिश में एक-दूसरे को कुचल रहे थे.
The post आंध्र प्रदेश में बस-लॉरी टक्कर के बाद भीषण आग, 13 यात्री जिंदा जलकर मरे appeared first on Naya Vichar.