Hot News

आइएएस बनकर देश सेवा करना चाहती है साक्षी

गढ़वा.

मैट्रिक की परीक्षा में जिले के चार विद्यार्थियों ने राज्य के टॉप टेन में जगह बनायी है. उनमें गीताजलि ने जहां प्रदेश में टॉप किया है. वहीं लोहिया समता उच्च विद्यालय की साक्षी कुमारी ने 97 प्रतिशत अंक लाकर जिले का नाम रोशन किया है. साक्षी ने बताया कि परिजनों व शिक्षकों के मार्गदर्शन से उन्हें काफी मदद मिली. वह आइएएस ऑफिसर बन कर देश की सेवा करना चाहती है. उसने कहा कि निरंतर पढ़ाई से अच्छे अंक मिले हैं. घर की आर्थिक स्थिति काफी अच्छी नहीं है. वह तीन बहनों ओर एक भाई में सबसे बड़ी है. पिता अभय कुमार यादव पांच साल पहले सड़क दुर्घटना में घायल हो गये थे. उसके बाद से उनका बायें हाथ ने काम करना बंद कर दिया. अब वह घर पर ही रहते हैं. साक्षी ने बताया कि आज के दौड़ में लोग एकल परिवार की ओर जा रहे हैं. अगर उनका संयुक्त परिवार नहीं होता, तो उनकी पढ़ाई कैसे होती, यह सोचने वाली बात है. दादा-दादी व चाचा-चाची के साथ-साथ गुरुजनों के मार्गदर्शन और उनके मेहनत की बदौलत उसने सफलता अर्जित की है. उसने कहा कि परीक्षा का परिणाम बेहतर होने की उम्मीद थी. पर राज्य में स्थान होगा यह नहीं सोचा था.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post आइएएस बनकर देश सेवा करना चाहती है साक्षी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top