Hot News

आइसीआइसीआइ बैंक के सामने महिलाओं ने किया हंगामा

बैंक कर्मी पर लगाया लाखों रुपये के गबन का आरोप अररिया. जीविका सहायता समूह से जूड़े दर्जनों स्त्रीओं ने गुरुवार को आइसीआइसीआइ बैंक के सामने जमकर हंगामा किया. स्त्रीओं को आक्रोशित देखकर बैंक कर्मी ने बैंक के गेट को बंद कर दिया. जिसमें बैंक आने-जाने वाले ग्राहकों कुछ देर के लिए परेशानी झेलना पड़ा. हंगामा कर रही स्त्रीओं ने आरोप लगाया की वे दियारी मजगामा में 18 सहायता समूह ने आइसीआइसीआइ बैंक में खाता खुलवाया था. इसके बाद वे लोग लोन लिए जाने के बाद किस्त लेने बैंक के ही कर्मी पंकज, रोशन, विपिन, प्रकाश सिंह आते थे. यह लोग स्त्रीओं से किस्त लेकर चले जाते थे व एक झूठी स्लिप दे दिया करते थे. जब उन लोगों को बैंक के तरफ से कॉल आया कि आप का किस्त जमा नहीं हो रहा है. जबकि वे लोग प्रतिमाह 50 से 60 हजार रुपये जमा करती थी. तबतक करीब 13 लाख से अधिक रुपये वे जमा करती रही. तब यह लोग हैरान हो गए व जब बैंक में जाकर देखा तो उन लोगों का कि किस्त जमा नहीं हुआ था. उस वक्त रामकुमार मिश्र बैंक के मैनेजर थे. उनको जानकारी दी गयी. इसके बाद बताया गया कि मामले का समाधान कर लिया जायेगा. इसको लेकर पटना से आइसीआइसीआइ बैंक के दो सदस्य टीम भी इस मामले की जांच पड़ताल के लिए आये थे. उन्होंने बताया की ये मामला गत वर्ष 2023 का है तब से अब तक टालमटोल किया जा रहा है. किस्त जमा होने की वजह से लगभग 400 स्त्रीओं का का सिविल खराब हो गया है. जिसकी वजह से स्त्रीओं को अन्य बैंक से भी लोन नहीं मिल पा रहा है. वहीं इस मामले में बैंक आधिकारिक चुप्पी साधे हुए व मीडिया कर्मी को एंट्री पर रोक लगा दिया है. इससे साफ तौर जाहिर होता है की बैंक की मिली भगत से लाखों का गबन किया गया.

The post आइसीआइसीआइ बैंक के सामने स्त्रीओं ने किया हंगामा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top