Hot News

आइ-पैक कार्यालय से बाहर निकलते ही इडी अफसरों के समक्ष गूंजे ‘जय बांग्ला’ के नारे

12 घंटे तक चली इडी की तलाशी जांच एजेंसी के अधिकारियों के जाने के बाद आइ-पैक कार्यालय से मंत्री सुजीत बोस भी हुए रवाना

संवाददाता, कोलकाताकरीब 12 घंटे तक चले अभियान के बाद जब प्रवर्तन निदेशालय (इडी) अधिकारियों की टीम विधाननगर के सेक्टर फाइव स्थित नेतृत्वक सलाहकार संस्था आइ-पैक के कार्यालय से बाहर निकली, तो बाहर मौजूद तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने ‘जय बांग्ला’ के नारे लगाने शुरू कर दिये. इडी के वाहन वहां से निकलते ही पूरे इलाके में नारेबाजी तेज हो गयी. गुरुवार सुबह जब केंद्रीय जांच एजेंसी आइ-पैक के कार्यालय में दाखिल हुई थी, उस समय दफ्तर में गिने-चुने कर्मचारी ही मौजूद थे. लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही यह कार्यालय नेतृत्वक हलचल का केंद्र बन गया. दोपहर को राज्य पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी वहां पहुंचे. इधर, दमकल मंत्री सुजीत बोस के साथ तृणमूल के अन्य नेता भी वहां पहुंचे. सबसे खास बात मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वहां पहुंचने की रही. वह करीब चार घंटों तक आइ-पैक कार्यालय में मौजूद रहीं. आइ-पैक के पदाधिकारी प्रतीक जैन के वहां पहुंचने के बाद ही सुश्री बनर्जी वहां से रवाना हुईं. इधर, शाम होते-होते आइ-पैक के बहुमंजिला भवन के नीचे भारी भीड़ जमा हो गयी. कहीं राज्य पुलिस तैनात थी, तो कहीं केंद्रीय बलों का पहरा दिखा. पूरे दिन नेतृत्वक तनाव का माहौल बना रहा. गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे इडी के अधिकारी आइ-पैक कार्यालय से बाहर निकले. 11वीं मंजिल से कई दस्तावेज लेकर वे नीचे पार्किंग में पहुंचे और कागजात अपनी गाड़ियों में रखे. इसी दौरान बाहर मौजूद लोगों की भीड़ और बढ़ गयी. लोगों के बीच यह सवाल गूंजने लगा कि इडी आखिर क्या-क्या दस्तावेज अपने साथ ले जा रही है.

जैसे ही इडी की गाड़ियां पार्किंग से निकल कर सड़क पर आयीं, तृणमूल के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी. केंद्रीय जांच एजेंसी के खिलाफ जय बांग्ला के नारे लगाये गये. उल्लेखनीय है कि इडी अधिकारियों के निकलते ही इलाके में मौजूद तृणमूल नेता और राज्य के मंत्री सुजीत बोस भी वहां से रवाना हो गये.

दिन भर सेक्टर फाइव स्थित इस इमारत के नीचे विधाननगर के विधायक सुजीत बोस मौजूद थे. विधाननगर नगर निगम की मेयर कृष्णा चक्रवर्ती भी मौके पर उपस्थित रहीं. ईडी के निकलते ही वह भी वहां से चली गयीं.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post आइ-पैक कार्यालय से बाहर निकलते ही इडी अफसरों के समक्ष गूंजे ‘जय बांग्ला’ के नारे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top