Hot News

आईपीएल 2026: CSK-RCB के बीच सिर्फ एक जंग, आकाश चोपड़ा ने समझाया पूरा समीकरण

आकाश चोपड़ा ने बताया कि क्यों इस सीजन में कुछ टीमों के बीच दो मुकाबले होंगे, जबकि कुछ दिग्गज टीमें केवल एक ही बार टकराएंगी. उन्होंने बताया- एक टीम कुल 14 मुकाबले ही स्पोर्ट्सेगी. लेकिन अगर हर टीम एक-दूसरे से दो बार भिड़ेगी, तो मैचों की संख्या 18 हो जाएगी. इसी को मैनेज करने के लिए टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. आकाश चोपड़ा के मुताबिक, इस बार एक ही ग्रुप की टीमें आपस में केवल एक बार भिड़ेंगी. जबकि एक टीम दूसरे ग्रुप में शामिल सभी टीमों के खिलाफ दो-दो मुकाबले स्पोर्ट्सेगी.

सीएसके और आरसीबी एक ही ग्रुप में

आकाश चोपड़ा ने बताया- CSK और RCB एक ही ग्रुप का हिस्सा हैं, इसलिए वे लीग स्टेज में सिर्फ एक बार टकराएंगी. वहीं, दूसरे ग्रुप की टीमों के साथ इनके दो-दो मैच होंगे.

मुंबई और चेन्नई के बीच दो बार होगी भिड़ंत

आकाश चोपड़ा ने बताया- सीएसके और मुंबई के बीच दो बार भिड़ंत होगी. ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों टीमें अलग-अलग ग्रुप में शामिल हैं. इसी तरह चेन्नई की हैदराबाद से दो, गुजरात से दो, दिल्ली से दो और लखनऊ से भी दो बार भिड़ंत होगी.

ग्रुप में कौन-कौन टीमें?

पहले ग्रुप – चेन्नई सुपर किंग्स, आरसीबी, केकेआर और पंजाब किंग्स

दूसरा ग्रुप – मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स.

आरसीबी ने चेन्नई को 43 रन से हराया

आरसीबी और चेन्नई के बीच 5 अप्रैल को बेंगलुरु में भिड़ंत हुई थी. जिसमें आरसीबी ने सीएसके को 43 रन से हराया था. आरसीबी ने 250 रन का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में सीएसके केवल 207 रन पर ऑल आउट हो गई थी.

ये भी पढ़ें: CSK का माहौल खराब? RCB से हार के बाद IPL से संन्यास लेने पर अश्विन का छलका दर्द

धोनी के बिना बेहाल हुई CSK, गायकवाड़-सैमसन फ्लॉप, माही पर टिकी निगाहें

The post आईपीएल 2026: CSK-RCB के बीच सिर्फ एक जंग, आकाश चोपड़ा ने समझाया पूरा समीकरण appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top