Hot News

आखिरी गेंद का रोमांच, डेविड मिलर की एक गलती और हार गई दिल्ली

GT vs DC: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 210 रन का स्कोर खड़ा किया. जवाब में दिल्ली की टीम रन का पीछा करते जीत के बिल्कुल करीब पहुंच गई थी. लेकिन आखिरी ओवर में डेविड मिलर ने एक गलती कर दी और मुकाबला गुजरात की झोली में चली गई. दिल्ली 8 विकेट खोकर केवल 209 रन ही बना पाई.

क्या हुआ आखिरी ओवर में?

दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 13 रन चाहिए थे. विप्रज निगम 8 रन बनाकर स्ट्राइक पर थे. जबकि नॉन स्ट्राइकर एंड पर डेविड मिलर 17 गेंदों में 35 रन बनाकर खड़े थे. गेंदबाजी प्रसिद्ध कृष्णा को सौंपी गई.

20वें ओवर की पहली गेंद- प्रसिद्ध ने पहली गेंद डाली, जिसपर निगम ने वाइड मिड-ऑफ के ऊपर से चौका जड़ दिया. अब जीत का फासला केवल 9 रन रह गया.

20वें ओवर की दूसरी गेंद- प्रसिद्ध ने दूसरी गेंद पर निगम को शुभमन गिल के हाथों आउट कराया. नये बैटर के रूप में कुलदीप यादव आए.

20वें ओवर की तीसरी गेंद- तीसरी गेंद पर कुलदीप ने गेंद को थर्ड मैन की तरफ स्पोर्ट्सा और भागकर एक रन चुरा लिया. अब स्ट्राइक पर मिलर आ गए. दिल्ली ने राहत भरी सांस ली. जीत के लिए अब दिल्ली को 3 गेंद पर 8 रन चाहिए था.

20वें ओवर की चौथी गेंद- डेविड मिलर ने प्रसिद्ध कृष्णा की चौथी गेंद पर छक्का जड़ दिया. मिलर ने गेंद को सीधे लॉन्ग-ऑफ के पार्किंग एरिया में भेज दिया. दिल्ली के खेमे में जश्न शुरू हो गई. क्योंकि जीत के लिए दो गेंद पर केवल दो रन चाहिए थे.

20वें ओवर की पांचवीं गेंद- प्रसिद्ध कृष्णा की पांचवीं गेंद पर गिलर कोई रन नहीं बना पाए. प्रसिद्ध की शॉर्ट लेंथ गेंद अंदर की ओर आई, मिलर घूमे और डीप स्क्वायर लेग की तरफ पुल शॉट स्पोर्ट्सा. कुलदीप एक रन लेने के लिए भागे, लेकिन मिलर ने उन्हें मना कर दिया. कुलदीप आधे रास्ते से नॉन स्ट्राइकर एंड पर वापस लौट गए. एक रन मिल जाता तो स्कोर बराबर हो जाता. अगर कुलदीप चूक भी जाते तो मैच टाई हो जाता. दिल्ली को जीत के लिए अब एक गेंद पर दो रन चाहिए था. मिलर तैयार थे.

20वें ओवर की आखिरी गेंद- प्रसिद्ध कृष्णा ने डेविड मिलर को गेंद फेंकी. धीमी शॉर्ट बॉल थी, मिलर पुल शॉट चूक गए और गेंद बटलर के पास चली गई. कुलदीप को सिंगल के लिए जाना पड़ा. उन्होंने पूरी कोशिश की, दौड़े और डाइव लगाई. लेकिन बटलर ने डायरेक्ट हिट से उन्हें आउट कर दिया. दिल्ली कैपिटल्स ने रिव्यू लिया. थर्ड अंपायर वाइड की जांच की. आखिर में कुलदीप को रन आउट करार दिया गया. और इस तरह दिल्ली एक रन से मुकाबला हार गई. गुजरात टाइटंस ने मौजूदा सीजन में पहली जीत दर्ज कर ली. मिलर 20 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 41 रन बनाकर नाबाद लौटे. लेकिन दिल्ली को जीत नहीं दिला पाए.

ये भी पढ़ें: क्या वैभव सूर्यवंशी छुपा रहे अपनी उम्र! वायरल वीडियो से मचा बवाल

The post आखिरी गेंद का रोमांच, डेविड मिलर की एक गलती और हार गई दिल्ली appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top