संवाददाता, कोलकाता
लोगों को आग्नेयास्त्र दिखा कर धमकाने के आरोप में पुलिस ने एक पूर्व सैनिक को गिरफ्तार किया है. घटना रविवार को दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर थाना क्षेत्र के मल्लिकपुर सुभाष गांव के पांचघड़ा इलाके में हुई. आरोपी का नाम अतियार रहमान मोल्ला उर्फ खोकन उर्फ अतीउर है.
सूत्रों के अनुसार, मोल्ला पांचघड़ा इलाका स्थित अपने ससुराल आया हुआ था. इस दिन सुबह करीब नौ बजे नाला निर्माण को लेकर उसके ससुर का उसके पड़ोसी मिंटू घरामी के साथ विवाद हो गया था. घटना का पता चलते ही स्थानीय ग्राम पंचायत के सदस्य अयूब गाजी भी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच विवाद सुलझाने की कोशिश करने लगे. खोकन पर आरोप है कि इसी दौरान वह एक आग्नेयास्त्र लेकर बाहर आया और उसे दिखा कर मिंटू और उसके परिजनों का जान से मारने की धमकी देने लगा.
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया व इसकी सूचना स्थानीय पुलिस थाने में दी. मौके पर पुलिस पहुंची और थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post आग्नेयास्त्र दिखा कर धमकाने के आरोप में पूर्व सैनिक अरेस्ट appeared first on Naya Vichar.

