Hot News

आजम खान के बेटे अब्दुल्ला की बढ़ीं मुश्किलें, प्रशासन ने जारी किए 4.64 करोड़ की आरसी

Abdullah Azam: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के बेटे और पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं. रामपुर जिला प्रशासन की तरफ से अब्दुल्ला आजम के खिलाफ 4 करोड़ 64 लाख रुपए की वसूली के लिए रिकवरी सर्टिफिकेट (RC) जारी किया गया है. यह सर्टिफिकेट रामपुर के एडीएम (वित्त) द्वारा जारी किया गया, जिसे तहसील प्रशासन को भेजकर वसूली की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं.

क्या है मामला?

जिला प्रशासन के मुताबिक, अब्दुल्ला आजम खान ने बेजिल घाटमपुर क्षेत्र में तीन अलग-अलग खसरा नंबरों पर जमीन खरीदी थी. आरोप है कि इन सौदों में उन्होंने तय सर्किल रेट से कम स्टांप ड्यूटी जमा की, जिससे प्रशासन को भारी राजस्व नुकसान हुआ. जांच होने के बाद मामला जिलाधिकारी न्यायालय में पहुंचा, जहां 3 अप्रैल 2025 को स्टांप शुल्क चोरी और स्टांप ड्यूटी की कमी के आरोप में 4.64 रुपए करोड़ का जुर्माना लगाया गया था.

यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया का खतरनाक क्रेज, रेलवे पटरियों पर ‘फायर स्टंट’, आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- UP News: किसानों को मोदी प्रशासन का तोहफा, MSP पर खरीदी जाएंगी ये फसलें, केंद्र से मिली हरी झंडी

समय पर भुगतान न करने पर कड़ी कार्रवाई

रामपुर के जिला शासकीय अधिवक्ता प्रेम किशोर पांडे ने जानकारी दी कि अब्दुल्ला आजम खान को जुर्माने की राशि जमा करने के लिए पर्याप्त समय दिया गया, लेकिन उन्होंने भुगतान नहीं किया. नियमानुसार अब यह मामला वसूली के दायरे में लाया गया है और रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) जारी कर दिया गया है. गौरतलब है कि जब कोई व्यक्ति प्रशासनी रुपए को जमा नहीं करता है तो उसके खिलाफ रिकवरी सर्टिफिकेट जारी किया जाता है, जिसे आरसी या मांग पत्र कहा जाता है.

यह भी पढ़ें- हमीरपुर से फलस्तीन तक मदद का सफर, NGO के जरिए भेजी गई राशि पर खुफिया जांच

The post आजम खान के बेटे अब्दुल्ला की बढ़ीं मुश्किलें, प्रशासन ने जारी किए 4.64 करोड़ की आरसी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top