Hot News

आज इन राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना, देखें अगले 5 दिन का मौसम

Aaj Ka Mausam: आईएमडी के अनुसार 1 अप्रैल को पूर्वी राजस्थान में बारिश के साथ गरज, बजली और तेज हवाएं (30-50 किलोमीटर प्रति घंटा तक) चलने की संभावना है.

3 और 4 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 3 और 4 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में बारिश/बर्फबारी के साथ गरज, बिजली और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा, 60 किमी प्रति घंटा तक) चलने की संभावना है. जम्मू-कश्मीर में 3 अप्रैल को और हिमाचल प्रदेश में 3 और 4 अप्रैल को छिटपुट ओलावृष्टि की भी संभावना है.

उत्तराखंड में 3 से 6 अप्रैल के दौरान बारिश की संभावना

उत्तराखंड में 3 से 6 अप्रैल के दौरान बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाएं (30-50 किमी प्रति घंटा से लेकर 60 किमी प्रति घंटा तक) चलने की संभावना है.

3 और 4 अप्रैल को दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में बारिश की संभावना

पंजाब, हरियाणा, चंडिगढ़ और दिल्ली , पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 3 और 4 अप्रैल को, पश्चिमी राजस्थान में 2 से 4 अप्रैल और 6 अप्रैल को, पूर्वी राजस्थान में 3, 4 और 6 अप्रैल को बारिश की संभावना है.

अरुणाचल प्रदेश , असम और मेघालय में भी बारिश की संभावना

असम और मेघालय में 1 अप्रैल को, अरुणाचल प्रदेश में 1, 2, 5 और 6 अप्रैल को बारिश होने की संभावना है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 1 अप्रैल को गरज, बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है.

1 और 4 अप्रैल को झारखंड में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 2 अप्रैल के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में, 6 अप्रैल को बिहार में, 1 और 4 अप्रैल को झारखंड में, 1 अप्रैल से 4 अप्रैल के दौरान ओडिशा में, गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 60 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है.

छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से 2 अप्रैल तक ओलावृष्टि और आंधी-तूफान की संभावना

छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से 2 अप्रैल तक और विदर्भ में 1 और 2 अप्रैल को ओलावृष्टि के साथ (50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं और 70 किमी प्रति घंटा तक के झोंके ) चलने की संभावना है.

2 और 3 अप्रैल को गुजरात में बारिश की संभावना

2 और 3 अप्रैल को गुजरात में बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-50 किमी प्रति घंटा, 60 किमी प्रति घंटा तक के झोंके ) की संभावना है; साथ ही 1 अप्रैल से 3 अप्रैल के दौरान तटीय महाराष्ट्र में बिजली गिरने की संभावना है.

1 अप्रैल से 4 अप्रैल के दौरान महाराष्ट्र में आंधी-तूफान की संभावना

1 अप्रैल से 4 अप्रैल के दौरान मध्य महाराष्ट्र और मराठवाडा में गरज के साथ (50-60 किमी प्रति घंटा, 70 किमी प्रति घंटा तक के झोंके ) की संभावना है. 1 और 2 अप्रैल के दौरान मध्य महाराष्ट्र और मराठवाडा में ओलावृष्टि की संभावना है.

The post आज इन राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना, देखें अगले 5 दिन का मौसम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top