Hot News

आज इन राशियों पर मंडरा रहा संकट का साया, सावधान नहीं रहे तो होगा बड़ा नुकसान! पढ़ें 6 अप्रैल का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 6 April 2026: आज सूर्योदय कालीन ग्रहों की स्थिति की बात करें तो मंगल, सूर्य और शनि मीन राशि में एक साथ विराजमान रहेंगे. बुध और राहु कुंभ राशि में संचरण करेंगे. चंद्रमा वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं और केतु सिंह राशि में मौजूद रहेंगे. शुक्र मेष राशि में हैं. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य दीप्ति शर्मा से आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है. यहां पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

मेष आज का राशिफल

मेष राशि: आज आपकी राशि के आठवें भाव में चंद्रमा स्थित हैं, जिसके कारण आज आपको वाहन चलाने और धन के लेन-देन में विशेष सावधानी बरतनी होगी. आज करियर में अचानक आने वाली बाधाएं, मानसिक तनाव बढ़ा सकती हैं, इसलिए ऑफिस में किसी से बहस करने से बचें. लव लाइफ में आज पार्टनर के साथ पुराना मतभेद उभर सकता है, जिसे केवल शांति और बातचीत से ही सुलझाया जा सकता है. आज आपको स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है और चोट लगने की आशंका है, इसलिए योगा को दिनचर्या में शामिल करें.

वृषभ आज का राशिफल

वृषभ राशि: आज आपकी राशि के सातवें भाव में चंद्रमा स्थित हैं, जिसके कारण वैवाहिक जीवन और साझेदारी के बिजनेस में मधुरता और लाभ के योग बनेंगे. आज नौकरीपेशा वालें जातकों को कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा, जो करियर को नई दिशा देगा. प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ेगा और आज आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं. आज पढ़ाई में विद्यार्थियों का मन एकाग्र रहेगा और कठिन विषयों को समझने में शिक्षकों की मदद मिलेगी.

मिथुन आज का राशिफल

मिथुन राशि: आज आपकी राशि के छठे भाव में चंद्रमा स्थित हैं, जिसके कारण आज आपको शत्रुओं और गुप्त विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता होगी. आज धन के मामले में यह समय थोड़ा कठिन हो सकता है, क्योंकि अचानक आए खर्चे आपका बजट बिगाड़ सकते हैं. रिलेशनशिप में छोटी बातों पर झगड़ा होने की संभावना है, इसलिए वाणी पर संयम रखें और क्रोध को हावी न होने दें. आज आपको स्वास्थ्य के मामले में पेट से जुड़ी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं, इसलिए बाहर के खान-पान से परहेज करें.

कर्क आज का राशिफल

कर्क राशि: आज आपकी राशि के पांचवें भाव में चंद्रमा स्थित हैं, जिसके कारण विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं और पढ़ाई में शानदार सफलता मिलने की उम्मीद है. लव लाइफ में आज नया उत्साह देखने को मिलेगा और पार्टनर के साथ आपसी समझ और गहरा प्रेम विकसित होगा. आज करियर में रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ मिल सकता है और समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. आज आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे घर का माहौल खुशहाल और सकारात्मक रहेगा.

सिंह आज का राशिफल

सिंह राशि: चंद्रमा आपकी राशि के चौथे भाव में चंद्रमा स्थित हैं, जिसके कारण आज सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर धन खर्च होगा और पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी. आज आपको करियर और नौकरी में मेहनत के अनुरूप परिणाम थोड़े विलंब से मिलेंगे, लेकिन आपकी कार्यक्षमता की सराहना जरूर होगी. आज माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है, इसलिए उनकी उचित देखभाल करें और समय पर दवाई दें. प्रेम संबंधों में स्थिरता बनी रहेगी और आप घरेलू मामलों को सुलझाने में पार्टनर की मदद लेंगे.

कन्या आज का राशिफल

कन्या राशि: आज आपकी राशि के तीसरे भाव में चंद्रमा स्थित हैं, जिसके कारण आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी और आप नई चुनौतियों को स्वीकार करेंगे. आज आपका नौकरी में सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और बिजनेस में की गई छोटी यात्राएं भविष्य में बड़ा लाभ दिलाएंगी. भाई-बहनों के साथ अगर कोई मतभेद चल रहा था तो वह कल दूर हो जाएगा और रिश्तों में नई शुरुआत होगी. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे और आज आपको पुरानी शारीरिक समस्याओं से राहत मिलेगी.

तुला आज का राशिफल

तुला राशि: आज आपकी राशि के दूसरे भाव में चंद्रमा स्थित हैं, जिसके कारण आज आप धन संचय करने में सफलता मिलेगी और पैतृक संपत्ति से लाभ के योग बनेंगे. कार्यक्षेत्र में आज आपकी प्रभावशाली वाणी से रुके हुए काम पूरे होंगे और वरिष्ठ अधिकारियों का भरोसा जीतने में सफल रहेंगे. लव लाइफ में आज मधुरता बनी रहेगी, लेकिन पार्टनर के साथ पैसों को लेकर किसी भी तरह के झगड़े से बचना ही उचित होगा. पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए आज का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा और बैंकिंग क्षेत्र के विद्यार्थियों को अच्छी समाचार मिलेगी.

वृश्चिक आज का राशिफल

वृश्चिक राशि: आज आपकी राशि के प्रथम भाव में चंद्रमा स्थित हैं, जिसके कारण आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली बनेगा और आत्मविश्वास में गजब की बढ़ोतरी होगी. आज आपको करियर में प्रगति के नए अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन जल्दबाजी में लिया गया कोई भी निर्णय हानि का कारण बन सकता है. रिलेशनशिप में आज पार्टनर के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा और आज आप अपने पार्टनर के साथ में यादगार समय व्यतीत करेंगे. सिरदर्द या मानसिक थकान की समस्या हो सकती है इसलिए पर्याप्त नींद लें और तनावमुक्त रहने का प्रयास करें.

धनु आज का राशिफल

धनु राशि: आज आपकी राशि के बारहवें भाव में चंद्रमा स्थित हैं, जिसके कारण अनावश्यक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है जो आपकी आर्थिक स्थिति को प्रभावित करेगी. नौकरी में कार्यों की अधिकता रहेगी, जिससे थकान महसूस होगी और मन में काम के प्रति थोड़ी नकारात्मकता आ सकती है. आज लव पार्टनर से दूर रहने के कारण मन उदास रह सकता है और छोटी बातों पर आपस में गलतफहमी पैदा हो सकती है. स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें और कानूनी मामलों से दूरी बनाकर रखें वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है.

मकर आज का राशिफल

मकर राशि: आज आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में चंद्रमा स्थित हैं, जिसके कारण आय के नए स्रोत बनेंगे और आपको व्यापार में उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा. आज करियर में प्रमोशन या इंक्रीमेंट की चर्चा हो सकती है, जो आपके भविष्य को उज्ज्वल और सुरक्षित बनाएगी. आज प्रेम संबंधों में गहराई आएगी और अविवाहित लोगों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिलने की प्रबल संभावना है. पढ़ाई में आज आपका प्रदर्शन बेहतर होगा और मित्रों का सहयोग आपके प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने में मदद करेगा.

कुंभ आज का राशिफल

कुंभ राशि: आज आपकी राशि के दसवें भाव में चंद्रमा स्थित हैं, जिसके कारण आपके कर्म भाव में मजबूती आएगी और आप ऑफिस की बड़ी जिम्मेदारियां कुशलता से निभाएंगे. पिता या वरिष्ठ व्यक्तियों के सहयोग से धन लाभ होगा और सामाजिक कार्यों में आपकी सक्रियता से मान-सम्मान बढ़ेगा. लव लाइफ और वर्क लाइफ के बीच संतुलन बनाने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है इसलिए पार्टनर को समय देना न भूलें. आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, लेकिन कार्यभार की वजह से मांसपेशियों में खिंचाव या बदन दर्द की शिकायत हो सकती है.

मीन आज का राशिफल

मीन राशि: आज आपकी राशि के नौवें भाव में चंद्रमा स्थित हैं, जिसके कारण आज आपका भाग्य हर कदम पर साथ देगा और धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी. करियर और बिजनेस में नए निवेश के लिए आज का दिन सर्वश्रेष्ठ है, क्योंकि ग्रहों की स्थिति आपको बड़ा आर्थिक लाभ दिला सकती है. लव रिलेशनशिप में पार्टनर के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का योग बन रहा है, जो रिश्तों को और मजबूत करेगा. आज विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने या मनचाहे कॉलेज में दाखिला मिलने के अवसर प्राप्त होंगे.

Also Read: आज प्यार में बढ़ती भावनाएं बनेगी खतरा! दिल के रिश्तों में छिपा है बड़ा संकेत, पढ़ें 6 अप्रैल का लव राशिफल

The post आज इन राशियों पर मंडरा रहा संकट का साया, सावधान नहीं रहे तो होगा बड़ा नुकसान! पढ़ें 6 अप्रैल का राशिफल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top