Hot News

आज और कल भी धूल भरी आंधी के साथ बारिश का अलर्ट

देर शाम शहर में कई जगहों पर बारिश, ग्रामीण इलाकों में ओलावृष्टि

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

उत्तर बिहार के जिलों में अगले दो दिन 18 व 19 अप्रैल को धूल भरी आंधी और बिजली गिरने को लेकर चेतावनी जारी की गयी है. वहीं गरज वाले बादल के साथ बारिश की भी संभावना जतायी गयी है. हालांकि देर शाम शहर में कई जगहों पर बारिश हुई. वही ग्रामीण इलाकों में बारिश के साथ ओला गिरने से फसलों को नुकसान भी हुआ. मौसम विभाग की ओर से 22 अप्रैल तक का पूर्वानुमान जारी किया गया है. इसके तहत इस अवधि में तेज सतही हवा चलने का अनुमान है. मौसम विभाग वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है. इस विक्षोभ के चलते वातावरण में नमी बढ़ गई है और तेज हवाएं चल रही हैं. जिससे धूल भरी आंधी की स्थिति बन रही है. आने वाले अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 34-38 डिग्री व न्यूनतम 22 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है. गुरुवार को शाम में तेज हवा के साथ मौसम में बदलाव हुआ. अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

लोगों से सतर्क रहने की अपील

मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें. खासकर खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है. किसानों को भी अपनी फसलों और पशुधन की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने के लिए कहा गया है. विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि आंधी के दौरान विजिबिलिटी काफी कम हो सकती है. इसलिए वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post आज और कल भी धूल भरी आंधी के साथ बारिश का अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top