Hot News

आज कर दी देर तो साल हो जाएगा बर्बाद, गेट परीक्षा के लिए आखिरी मौका

GATE 2026 Registration Last Date Today: गेट परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स के पास आज आखिरी मौका है. ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, वे जल्द-से-जल्द आवेदन करें. आईआईटी गुवाहाटी (IIT Guwahati) की ओर से आज ही ग्रैजुएट एप्टिट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2026) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी.

GATE 2026 Exam Date: कब होगी परीक्षा?

गेट परीक्षा का आयोजन 2026 में फरवरी महीने में किया जाएगा. ये परीक्षा सीबीटी मोड में होगी. इस परीक्षा का आयोजन शिक्षा मंत्रालय की ओर सेइंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc), बेंगलुरु और आईआईटी द्वारा मिलकर कराई जाती है. अप्लाई करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाएं. 

GATE Exam Important Dates: ये डेट्स नोट कर लें

  • 28 अगस्त 2025- आवेदन शुरू 
  • 28 सितंबर 2025- अंतिम तारीख 
  • परीक्षा की तारीख -7,8, 14 और 15 फरवरी 2026

GATE Exam Application Fees: गेट परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क

मालूम हो कि इस परीक्षा के लिए सभी कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. स्त्री/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी को प्रत्येक पेपर 1000 रुपये का शुल्क देना होगा. वहीं अन्य सभी उम्मीदवार (फॉरेन नेशनल भी शामिल) को प्रत्येक पेपर 2000 रुपये का शुल्क प्रदान करना होगा.

GATE Exam Registration Steps To Apply: गेट के लिए ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले gate2026.iitg.ac.in पर जाएं 
  • होम पेज पर GATE 2026 Registration वाले लिंक पर क्लिक करें 
  • यहां डिटेल्स डालकर लॉगिन करें 
  • लॉगिन करने के बाद फॉर्म भरें 
  • सभी डॉक्यूमेंट्स जमा करें 
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें 
  • अंत में फॉर्म सबमिट करें और कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करें 

यह भी पढ़ें- 19838 भर्ती के लिए जल्द होगी PET परीक्षा, स्त्री पुरष तैयारी से पहले जान लें नियम

The post आज कर दी देर तो साल हो जाएगा बर्बाद, गेट परीक्षा के लिए आखिरी मौका appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top