Hot News

आज का राशिफल: इन 5 राशि वालों रहें सावधान, जानें करियर-धन और सेहत का हाल

Aaj Ka Rashifal 08 February 2026: ग्रहों की स्थिति देखें तो सूर्य और मंगल मकर राशि में गोचर कर रहे हैं. चंद्रमा तुला राशि में विराजमान हैं. बुध, शुक्र और राहु कुंभ राशि में एक साथ हैं. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में और केतु सिंह राशि में मौजूद हैं.

आज का राशिफल.

मेष राशि – आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है. सप्तम भाव के चंद्रमा और दशम के सूर्य-मंगल के प्रभाव से आपके अच्छे कामों की वाहवाही होगी और जन समर्थन में इजाफा होगा. विद्यार्थियों को बृहस्पति की कृपा से सफलता मिलने से परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे. जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता रहेगी, आप उनके साथ भविष्य की सुखद योजनाएं साझा करेंगे. सेहत के मामले में दिन उत्तम है, मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी, फिर भी धूल-मिट्टी से बचाव करें.
शुभ अंक-6 शुभ रंग- जामुनी

वृषभ राशि – आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है. छठे भाव के चंद्रमा के कारण किसी भी योजना में जल्दबाजी में धन लगाने से बचना होगा. मकर के शुक्र और बुध-राहु की स्थिति को देखते हुए आप परिवार के साथ मिलकर मांगलिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं. प्रेम संबंधों में आज गंभीरता बनी रहेगी, पार्टनर के साथ किसी विषय पर लंबी और सार्थक चर्चा हो सकती है. पेट से जुड़ी छोटी-मोटी समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए संतुलित आहार लें और योग को समय दें.
शुभ अंक-9 शुभ रंग- पीला

मिथुन राशि – आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. आपकी राशि में बैठे बृहस्पति और पंचम भाव के चंद्रमा के कारण आप अच्छे मूड में रहेंगे और कार्यक्षेत्र की जरूरी सूचनाओं को पूरा करेंगे. संतान पक्ष से कोई खुशसमाचारी सुनने को मिल सकती है. लव लाइफ के लिए दिन शानदार है, पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताने का अवसर मिलेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन आलस्य को त्याग कर सक्रिय रहने का प्रयास करें.
शुभ अंक-1 शुभ रंग- हरा

कर्क राशि – आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है. चतुर्थ भाव के चंद्रमा और नवम के शनि के कारण वातावरण खुशनुमा रहेगा जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. आप अपने परिवार के किसी सदस्य से मन की समस्याओं को साझा कर बोझ हल्का महसूस करेंगे. रिश्तों में नयापन आएगा, जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा और आपसी तालमेल गहरा होगा. मानसिक रूप से काफी शांति महसूस करेंगे, फिर भी गले या कफ की समस्या के प्रति सावधान रहें.
शुभ अंक- 7 शुभ रंग- नीला

सिंह राशि – आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहेगा. तृतीय भाव के चंद्रमा और लग्न के केतु के प्रभाव से आप कार्यक्षेत्र में बदलाव की योजना बना सकते हैं. षष्ठ भाव के सूर्य की कृपा से पुरानी शारीरिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और किसी अच्छे डॉक्टर का परामर्श लाभकारी रहेगा. पार्टनर के साथ रिश्तों में स्पष्टता बनाए रखें, किसी भी गलतफहमी को तुरंत बातचीत से सुलझा लें. स्वास्थ्य में सुधार होगा, पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगी, बस अपने गुस्से पर काबू रखें.
शुभ अंक-3 शुभ रंग- केसरिया

ये भी पढें:- आज का लव राशिफल: प्रपोज डे पर किसे मिलेगा पार्टनर का साथ, जानें किसे सताएगी क्रश की याद

कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है. द्वितीय भाव के चंद्रमा और षष्ठ के राहु-बुध के कारण बेवजह की चिंताएं रहेंगी. आप थोड़े परेशान तो रहेंगे लेकिन अंततः अपने विवेक से मन को समझा ही लेंगे. धन संचय में सफलता मिलेगी. पार्टनर के साथ छोटी यात्रा पर जाने का योग है, जिससे मानसिक तनाव कम होगा और प्रेम बढ़ेगा. मानसिक बेचैनी के कारण नींद आने में समस्या हो सकती है, रात में हल्का संगीत सुनना फायदेमंद होगा.
शुभ अंक- 9 शुभ रंग- भूरा

तुला राशि – आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है. आपकी राशि में चंद्रमा होने से व्यक्तिगत जीवन में चल रही समस्याओं को लेकर आप परेशान रहेंगे. कुंभ के शुक्र के प्रभाव से जीवनसाथी के साथ झड़प हो सकती है, इसलिए वाणी पर संयम रखें. संतान के भविष्य का फैसला लेंगे. दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, शांति बनाए रखें और पार्टनर की बातों को नजरअंदाज न करें. सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या उभर सकती है, पर्याप्त पानी पिएं और ठंडी चीजों से दूर रहें.
शुभ अंक-1 शुभ रंग- लाल

वृश्चिक राशि – आज सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. द्वादश चंद्रमा के बावजूद मकर के मंगल की शुभ दृष्टि से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा. बिजनेस में पहले दिया गया उधार वापस मिल सकता है, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी, पार्टनर के साथ पुरानी यादें साझा करने से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है, पैरों में दर्द या मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हो सकती है.
शुभ अंक-5 शुभ रंग- नारंगी

धनु राशि – आज का दिन कुछ चुनौतियां लेकर आएगा. एकादश चंद्रमा और कुंभ के राहु के कारण साझेदारी के व्यवसाय में पार्टनर धोखा दे सकता है, सतर्क रहें. व्यापारिक मामलों में अवरोध पैदा हो सकते हैं, लेकिन गृहस्थ जीवन में बृहस्पति की कृपा से सामंजस्य बना रहेगा. लव लाइफ में स्थिरता रहेगी, पार्टनर आपकी कार्यक्षेत्र की परेशानियों को समझने में मदद करेगा. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें, लीवर या यूरिन से संबंधित छोटी समस्या हो सकती है.
शुभ अंक-9 शुभ रंग- आसमानी

मकर राशि – आज का दिन निवेश से फायदा दिलाने वाला रहेगा. आपकी राशि में सूर्य-मंगल और दशम चंद्रमा के प्रभाव से कामकाज के सिलसिले में मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं. विद्यार्थी पढ़ाई छोड़कर मौज-मस्ती में समय बिताएंगे, जिससे माता-पिता चिंतित हो सकते हैं. पार्टनर के साथ रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी, आप उनके लिए कोई कीमती उपहार खरीद सकते हैं. शारीरिक ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा, लेकिन हड्डियों के दर्द के प्रति सचेत रहना आवश्यक है.
शुभ अंक-2 शुभ रंग- सफेद

कुंभ राशि – आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. आपकी राशि में बुध, शुक्र और राहु की युति से मानसिक द्वंद्व बना रहेगा. परिवार में सुख-शांति तो रहेगी लेकिन नवम चंद्रमा के कारण माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा. स्वास्थ्य बिगड़ने पर डॉक्टरी परामर्श तुरंत लें. प्रेम जीवन में नया उत्साह रहेगा, लेकिन अपनी बातों को साथी पर थोपने की कोशिश न करें. मौसम के प्रभाव से सर्दी-खांसी की शिकायत हो सकती है, गर्म तरल पदार्थों का सेवन करें.
शुभ अंक- 6 शुभ रंग- काला

मीन राशि – आज का दिन कुछ परेशान करने वाला रहेगा. राशि में बैठे शनि और अष्टम भाव के चंद्रमा के कारण मन में बेचैनी और समस्याओं को लेकर चिंता बनी रहेगी. विद्यार्थियों का पारिवारिक कलह के कारण पढ़ाई से मन भटक सकता है, ध्यान लगाने का प्रयास करें. पार्टनर के साथ भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है, खुलकर बातचीत करना ही एकमात्र समाधान है. स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा, त्वचा संबंधी एलर्जी या संक्रमण से अपना बचाव करें.
शुभ अंक-4 शुभ रंग- नीला

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- प्रपोज डे से वैलेंटाइन डे तक, क्या लव लाइफ में खिलेंगे प्रेम के फूल? जानें क्या कहती है आपकी राशि

Also Read:- कुंभ राशि में चार ग्रहों का महाजाल, इस वेलेंटाइन वीक में किसका खिलेगा प्यार का फूल और किसका टूटेगा दिल!

The post आज का राशिफल: इन 5 राशि वालों रहें सावधान, जानें करियर-धन और सेहत का हाल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top