Hot News

आज का राशिफल 10 फरवरी 2026: इन 7 राशियों के लिए लकी रहेगा आज का दिन, जानें किन्हें रहना होगा सतर्क

Aaj Ka Rashifal 10 February 2026: आज ग्रहों की स्थिति देखें तो सूर्य और मंगल मकर राशि में गोचर कर रहे हैं. चंद्रमा वृश्चिक राशि में विराजमान हैं. बुध, शुक्र और राहु कुंभ राशि में त्रिग्रही योग बना रहे हैं. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में और केतु सिंह राशि में मौजूद हैं.

आज अक राशिफल.

मेष राशि – आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है. अष्टम चंद्रमा के बावजूद दशम भाव के सूर्य और मंगल के प्रभाव से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. भविष्य के लाभ के लिए आज किया गया धन व्यय सफल रहेगा. आपको आज पुरानी घरेलू समस्याओं से निजात मिलेगी और सामाजिक साख बढ़ेगी. प्यार के मामले में दिन भावुक रहेगा, पार्टनर के साथ पुरानी यादें साझा करेंगे जिससे आपसी जुड़ाव और गहरा होगा. आज सेहत के प्रति सचेत रहें, विशेषकर रक्त संबंधी विकार या चोट लगने की आशंका है, वाहन सावधानी से चलाएं.
शुभ अंक- 5 शुभ रंग- नीला

वृषभ राशि- आज का दिन कुछ समस्याओं भरा रह सकता है. सप्तम भाव के चंद्रमा और कुंभ के शुक्र के कारण यदि आप भूमि या वाहन के क्रय-विक्रय की योजना बना रहे हैं, तो सावधानी बरतें. कोई करीबी ही धोखा दे सकता है. शनि की दृष्टि के कारण बनते कार्यों में रुकावट आ सकती है. दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी, जीवनसाथी का सहयोग आपको कठिन समय से बाहर निकालने में मदद करेगा. मानसिक तनाव और थकान का अनुभव हो सकता है, समय पर भोजन करें और पर्याप्त नींद लेने का प्रयास करें.
शुभ अंक- 9 शुभ रंग- लाल

मिथुन राशि- आज का दिन प्रशासनी नौकरी से जुड़े लोगों के लिए उत्तम रहेगा. राशि में बैठे बृहस्पति और षष्ठ चंद्रमा के प्रभाव से प्रमोशन या वेतन वृद्धि की सूचना मिल सकती है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और व्यापार कर रहे लोगों को कुंभ के बुध के कारण धन लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे. प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी, पार्टनर के साथ किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने का अवसर मिल सकता है. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे; बस मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सावधानी बरतें.
शुभ अंक- 1 शुभ रंग- सफेद

कर्क राशि- आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. पंचम चंद्रमा और नवम शनि के प्रभाव से वरिष्ठ अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा जिससे आपका मनोबल ऊंचा होगा. धन संबंधित मामले पहले से बेहतर रहेंगे और कुंभ के शुक्र की दृष्टि से सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. रिश्तों में नयापन महसूस करेंगे, पार्टनर आपकी उपलब्धियों पर गर्व करेगा और शाम को सुखद समय बीतेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन बच्चों की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है, धैर्य बनाए रखें.
शुभ अंक- 7 शुभ रंग- पीला

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा. चतुर्थ चंद्रमा और लग्न के केतु के कारण कोर्ट-कचहरी के मामलों में समस्या हो सकती है, जिसमें भाइयों की मदद लेनी पड़ेगी. कार्यक्षेत्र में मकर के सूर्य शत्रुओं पर विजय तो दिलाएंगे, लेकिन वे आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे. लव लाइफ में किसी तीसरे व्यक्ति के हस्तक्षेप के कारण तनाव हो सकता है, आपसी विश्वास बनाए रखें. हृदय और सीने में भारीपन महसूस हो सकता है, अधिक गरिष्ठ और बाहरी भोजन के सेवन से परहेज करें.
शुभ अंक- 2 शुभ रंग- जामुनी

कन्या राशि- आज का दिन भागदौड़ भरा रहने वाला है. तृतीय चंद्रमा और कुंभ के बुध के प्रभाव से संतान के कार्यों को लेकर व्यस्त रहेंगे. कार्यक्षेत्र में काम का बोझ अधिक रहेगा, लेकिन कुछ नए प्रभावशाली लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के व्यावसायिक रास्ते खोल सकती है. पार्टनर के साथ संवाद की कमी खटक सकती है, व्यस्तता के बीच भी अपनों के लिए समय निकालना जरूरी है. भागदौड़ के कारण पैरों में दर्द और शारीरिक थकान बनी रहेगी, नियमित मालिश या योग से राहत मिलेगी.
शुभ अंक- 4 शुभ रंग- नारंगी

तुला राशि- आज आलस्य के कारण आप अपने कार्यों को समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे जिससे हानि संभव है. द्वितीय भाव के चंद्रमा और कुंभ के राहु के प्रभाव से एकाग्रता में कमी आएगी. सेहत में लापरवाही भारी पड़ सकती है, यदि कोई समस्या है तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें. प्रेम संबंधों में स्थिरता रहेगी, लेकिन आपकी सुस्ती पार्टनर को चिड़चिड़ा बना सकती है, सक्रिय रहें. आंखों में जलन या इन्फेक्शन की संभावना है, मोबाइल और स्क्रीन का प्रयोग सीमित करें.
शुभ अंक- 3 शुभ रंग- सफेद

वृश्चिक राशि- आज का दिन अन्य दिनों से बेहतर रहने वाला है. आपकी राशि में चंद्रमा होने से घर और बाहर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी जिससे मन थोड़ा परेशान रह सकता है. हालांकि, कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा और अधिकारी आपकी मेहनत से प्रसन्न होकर कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं. दांपत्य जीवन में रोमांस बढ़ेगा, जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बेहतरीन रहेगा और आप उन्हें कोई तोहफा दे सकते हैं. शारीरिक स्फूर्ति बनी रहेगी, फिर भी सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या से बचने के लिए तनाव कम लें.
शुभ अंक- 7 शुभ रंग- केसरिया

धनु राशि- आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है. सप्तम बृहस्पति और एकादश सूर्य-मंगल के प्रभाव से नए काम की शुरुआत सफल रहेगी. हालांकि, द्वादश चंद्रमा के कारण जीवनसाथी से खटपट हो सकती है जिससे मन विचलित रहेगा. भाग्य का साथ हर कदम पर मिलेगा. पार्टनर के साथ वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं, शांति से अपनी बात कहें और विवाद को बढ़ने न दें. नींद की कमी और मानसिक बेचैनी हो सकती है, रात को हल्का भोजन लें और जल्दी सोने का प्रयास करें.
शुभ अंक- 5 शुभ रंग- भूरा

मकर राशि- आज का दिन खुशियां लेकर आएगा. आपकी राशि में सूर्य और मंगल की युति और लाभ भाव के चंद्रमा के प्रभाव से कार्यक्षेत्र की परेशानियां सुलझेंगी. यदि स्थान परिवर्तन (ट्रांसफर) की बात चल रही है तो वह आपके लिए अत्यंत लाभदायक रहने वाला है. आर्थिक लाभ के योग हैं. प्रेम जीवन में विश्वास बढ़ेगा, पार्टनर के साथ किसी लंबी यात्रा या स्थान परिवर्तन की योजना बन सकती है. सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है, बस खानपान में लापरवाही न करें और भरपूर पानी पिएं.
शुभ अंक- 9 शुभ रंग- हरा

कुंभ राशि- आज धन संबंधित मामले कुछ समस्या पैदा कर सकते हैं. आपकी राशि में बुध, शुक्र और राहु की युति और दशम चंद्रमा के कारण कुछ घरेलू उलझने सिरदर्द बनेंगी. उधार लेने की स्थिति बन सकती है और बेचैनी के कारण आप परिजनों से कड़वा बोल सकते हैं, वाणी पर लगाम रखें. पार्टनर की बातों को नजरअंदाज न करें, कड़वी बातें रिश्तों में दरार डाल सकती हैं, विनम्र बने रहें. मानसिक तनाव और रक्तचाप (BP) बढ़ने की संभावना है, नियमित प्राणायाम और ध्यान का सहारा लें.
शुभ अंक- 1 शुभ रंग- नीला

मीन राशि- आज का दिन कुछ असमंजस भरा रहेगा. राशि में बैठे शनि और भाग्य स्थान के चंद्रमा के कारण कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं पर विराम लग सकता है. यात्रा की तैयारी कर रहे हैं तो वाहन बहुत सावधानी से चलाएं, कुंभ के राहु की दृष्टि दुर्घटना के संकेत दे रही है. पार्टनर के साथ भावनात्मक संवाद बढ़ेगा, जिससे आपकी उलझनों को सुलझाने में उनकी मदद मिलेगी. कफ और सर्दी की समस्या हो सकती है, ठंडी चीजों और गरिष्ठ भोजन से पूरी तरह परहेज करें.
शुभ अंक- 6 शुभ रंग- काला

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +101 86201020581

Also Read:- पंचांग 10 फरवरी 2026: आज कृष्ण पक्ष की अष्टमी उपरांत नवमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय और राहुकाल

Also Read:- 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों की ये बातें आपको कर देंगी हैरान

The post आज का राशिफल 10 फरवरी 2026: इन 7 राशियों के लिए लकी रहेगा आज का दिन, जानें किन्हें रहना होगा सतर्क appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top