Hot News

आज का लव राशिफल: प्रपोज डे पर किसे मिलेगा पार्टनर का साथ, जानें किसे सताएगी क्रश की याद

Aaj Ka Love Rashifal 08 February 2026: आज चंद्रमा शुक्र की राशि तुला में गोचर कर रहे हैं, जो प्रेम संबंधों में संतुलन और आकर्षण का संचार करेंगे. ग्रहों की स्थिति देखें तो मकर राशि में सूर्य और मंगल की ऊर्जा बनी हुई है, जबकि कुंभ राशि में शुक्र, बुध और राहु की त्रिग्रही युति प्रेम में नवीनता और कभी-कभी भ्रम की स्थिति पैदा कर रही है. देवगुरु बृहस्पति मिथुन में बैठकर रिश्तों में समझदारी बढ़ा रहे हैं, वहीं शनि मीन में और केतु सिंह राशि में स्थित होकर प्रेम की परीक्षा ले रहे हैं.

मेष राशि (Aries): मकर राशि में बैठा मंगल आपकी राशि पर दृष्टि डाल रहा है, जिससे स्वभाव में थोड़ा गुस्सा रह सकता है. प्रेमी के साथ फोन पर बात करते समय आपकी आवाज में कठोरता आ सकती है, जिससे अनबन होने की संभावना है. प्रपोज डे पर पार्टनर के साथ डिनर का प्लान करें. उन्हें उनकी पसंद का उपहार देने से रिश्तों का तनाव कम होगा और नजदीकियां बढ़ेंगी.

वृषभ राशि (Taurus): आपकी राशि के स्वामी शुक्र आज कुंभ राशि में राहु के साथ गोचर कर रहे हैं. प्रपोज डे पर आपको अपनी गर्लफ्रेंड का फोन आ सकता है, जिसमें वे आपसे मिलने की जिद करेंगी. रोमांस के लिए आज का दिन बेहतरीन है, लेकिन बातचीत के दौरान पुराने विवाद न उठाएं, वरना मानसिक टेंशन बढ़ सकती है.

मिथुन राशि: (Gemini): मिथुन राशि में विराजमान देवगुरु बृहस्पति आपकी लव लाइफ में आज सुखद बदलाव लाएंगे. प्रपोज डे पर पार्टनर के साथ आपकी आपसी समझ बहुत गहरी होगी. हालांकि, कुंभ के बुध-राहु के कारण पार्टनर का फोन समय पर नहीं आने की वजह से आप दोपहर में थोड़े टेंशन में रह सकते हैं, धैर्य बनाए रखें. सिंगल्स को प्रपोज डे के दिन क्रश की याद आ सकती है.

कर्क राशि (Cancer): चंद्रमा आज तुला राशि में रहकर आपके प्रेम जीवन में सुकून लाएंगे. प्रपोज डे पर आप अपने पार्टनर के प्रति बहुत अधिक भावुक महसूस करेंगे. प्रेमी-प्रेमिका आज साथ मिलकर कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं. शाम को रोमांटिक डिनर पर जाना आपके रिश्ते में नई ताजगी भर देगा.

सिंह राशि (Leo): आपकी राशि में स्थित केतु और सप्तम भाव में शुक्र-राहु की स्थिति आज रिश्तों में उतार-चढ़ाव ला सकती है. पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर फोन पर तीखी अनबन हो सकती है. शक करने के बजाय स्पष्ट बातचीत करें. प्रपोज डे पर आपको थोड़ा झुकना पड़ सकता है. प्रपोज डे के दिन पार्टनर के साथ डिनर प्लान करें और उनके पसंद का गिफ्ट दें. जिससे आप दोनों के बीच रोमांस को बच रहेगा.

कन्या राशि (Virgo): चंद्रमा का तुला राशि में होना आपके संवाद कौशल को बढ़ाएगा. आज आप अपनी मीठी बातों से पार्टनर का दिल जीत लेंगे. गर्लफ्रेंड का फोन आने से आपका मन सारा दिन उत्साहित रहेगा. रात के समय पार्टनर के साथ डिनर और लंबी बातचीत का योग बन रहा है.

तुला राशि (Libra): चंद्रमा आज आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे प्रपोज डे पर आपके आकर्षण में वृद्धि होगी. यदि काफी समय से पार्टनर का फोन नहीं आने के कारण आप टेंशन में थे, तो आज वह चिंता दूर होगी. पार्टनर खुद पहल करके आपसे बात करेगा और रोमांस के भरपूर अवसर मिलेंगे.

वृश्चिक राशि (Scorpio): मकर के मंगल की स्थिति प्रेम संबंधों में जोश और जुनून बढ़ाएगी. आज आप अपने पार्टनर के साथ बहुत अधिक समय बिताने की कोशिश करेंगे. प्रपोज प्रेमी-प्रेमिका के बीच आज उपहारों का आदान-प्रदान हो सकता है. शाम को किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर पर जाने से आपके बीच का प्यार और बढ़ेगा.

धनु राशि (Sagittarius): बृहस्पति की शुभ दृष्टि के कारण प्रपोज डे पर लव लाइफ में आज खुशियां बनी रहेंगी. पार्टनर के साथ आपकी ट्यूनिंग बहुत शानदार रहेगी. आज आप घंटों फोन पर अपने पार्टनर से भविष्य के सपने साझा करेंगे. रोमांस के मामले में आज का दिन आपके लिए यादगार साबित होगा.

मकर राशि (Capricorn): सूर्य और मंगल आपकी राशि में मौजूद हैं, जो आपको थोड़ा जिद्दी बना सकते हैं. प्रपोज डे के दिन काम की व्यस्तता या किसी बाहरी तनाव के कारण प्रेमी के साथ फोन पर अनबन हो सकती है. तनाव को दूर करने के लिए प्रपोज डे पर शाम को पार्टनर के साथ बाहर डिनर पर जाएं और उन्हें विशेष महसूस कराएं.

कुंभ राशि (Aquarius): आपकी राशि में शुक्र, बुध और राहु की युति प्रेम में अत्यधिक आकर्षण पैदा कर रही है. आज प्रपोज डे पर आचानक आपकी गर्लफ्रेंड का फोन आ सकता है, जिससे आप खुशी से झूम उठेंगे. हालांकि, राहु के प्रभाव से बातचीत में कोई गलतफहमी न होने दें. शाम का समय रोमांस और मस्ती से भरा रहेगा.

मीन राशि: (Pisces): शनि आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं, जो रिश्तों में थोड़ी गंभीरता और दूरी ला सकते हैं. आज पार्टनर का फोन नहीं आने के कारण आप सारा दिन टेंशन में रह सकते हैं और मन उदास रहेगा. नकारात्मक सोच को खुद पर हावी न होने दें. आज प्रपोज डे के दिन पार्टनर को पसंद का गिफ्ट देकर प्रपोज करें और डिनर प्लान करें. शाम तक स्थितियां सामान्य हो जाएंगी.

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- प्रपोज डे से वैलेंटाइन डे तक, क्या लव लाइफ में खिलेंगे प्रेम के फूल? जानें क्या कहती है आपकी राशि

Also Read:- कुंभ राशि में चार ग्रहों का महाजाल, इस वेलेंटाइन वीक में किसका खिलेगा प्यार का फूल और किसका टूटेगा दिल!

The post आज का लव राशिफल: प्रपोज डे पर किसे मिलेगा पार्टनर का साथ, जानें किसे सताएगी क्रश की याद appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top