मुजफ्फरपुर.
पूर्वानुमान के अनुसार रविवार देर शाम मौसम में बदलाव शुरू हो गया. मुजफ्फरपुर सहित आसपास के वैशाली व समस्तीपुर के इलाके में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई.मौसम विभाग के वरीय वैज्ञानिक डॉ एके सत्तार ने बताया कि 5 व 6 मई, यानी दो दिन उत्तर बिहार के जिलों में गरज के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है.
छह किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से पुरवा चली
दो दिन सतही हवा की गति तेज होगी. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने व सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है. किसानों को भी सलाह दी गयी है कि वे अपनी फसलों को संभावित नुकसान से बचाने के लिए उचित उपाय करें. दूसरी ओर अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री दर्ज किया गया. करीब छह किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पुरवा चली.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post आज व कल तेज हवा संग बारिश के आसार appeared first on Naya Vichar.
