Hot News

आज सीएम हेमंत सोरेन करेंगे हाई लेवल मीटिंग, राज्य के बड़े पदाधिकारियों के साथ इन 16 मुद्दों पर होगी चर्चा

CM Hemant Soren: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज मंगलवार को राज्य की विधि-व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे. यह बैठक प्रोजेक्ट भवन में दोपहर 2 बजे से शुरू होगी. इस बैठक में मुख्य सचिव अलका तिवारी, गृह सचिव वंदना डाडेल और डीजीपी अनुराग गुप्ता समेत अन्य शामिल होंगे. इसके अलावा सभी जिलों के उपायुक्त और अन्य कार्यालय से पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे.

इन मुद्दों पर होगी चर्चा

आज की समीक्षा बैठक में राज्य में आपराधिक घटनाओं, साइबर अपराध, अवैध हथियार, अवैध घुसपैठ, स्त्रीओं के प्रति अपराध, एससी-एसटी के प्रति अत्याचार, भूमि विवाद, मॉब लिंचिग, विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा, न्यायालय सुरक्षा, सांप्रदायिक घटना, जातीय तनाव, एसिड अटैक, अवैध खनन, अवैध लॉटरी और अवैध शराब जैसी घटनाओं पर विस्तार से चर्चा होगी. बैठक को लेकर सभी तैयारियां शुरू हो गयी है.

झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें

मार्च में हुई थी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

इससे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 12 मार्च को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की थी, जिसमें पर्व त्योहार को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गये थे. आज होने वाले समीक्षा बैठक में मुख्य 16 महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की जायेगी.

इसे भी पढ़ें

खूंटी-सिमडेगा मेन रोड पर रोड रोलर जलकर राख, हमला या शॉर्ट सर्किट?

झारखंड में लागू होगी ‘राह-वीर’ योजना, सड़क हादसे में घायलों की मदद करने पर मिलेंगे 25 हजार रुपये

बेंगलुरु में चमकीं झारखंड की ओडिशी डांसर, अंतर्राष्ट्रीय मंच पर मिला बड़ा सम्मान

The post आज सीएम हेमंत सोरेन करेंगे हाई लेवल मीटिंग, राज्य के बड़े पदाधिकारियों के साथ इन 16 मुद्दों पर होगी चर्चा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top