Hot News

आज से पीजी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन होगा सामान्य, यात्रियों को होगी सुविधा

जहानाबाद नगर.

पटना-गया रेलखंड पर यात्रा करने वाले यात्रियों को शुक्रवार से राहत मिलने वाली है. पीजी रेलखंड पर गया में मेगा ब्लॉक के कारण रद्द रहने वाली पैसेंजर ट्रेन तथा मार्ग परिवर्तन होकर परिचालित होने वाली ट्रेनों का परिचालन सामान्य होने वाला है. प्लेटफाॅर्म विस्तारीकरण को लेकर लगा मेगा ब्लॉक की अवधि गुरुवार को समाप्त हो गया है. ऐसे में शुक्रवार से ट्रेनों का परिचालन सामान्य हो जायेगा. गया रेलवे स्टेशन स्थित 4 एवं 5 नंबर प्लेटफार्म पर कंस्ट्रक्शन का कार्य पूरा होने के बाद पीजी रेलखंड पर रेगुलर ट्रेनों का परिचालन होने लगेगा. छह मार्च तक कंस्ट्रक्शन का काम चलने के कारण लगे मेगा ब्लॉक के बाद कई पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया था. जबकि कई ट्रेनों का परिचालन मार्ग परिवर्तित कर किया जा रहा था जिससे पीजी रेलखंड पर यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. कम संख्या में ट्रेनों का परिचालन होने से ट्रेनों में भारी भीड़ देखी जा रही थी. वहीं पटना-गया की यात्रा करना मुश्किल हो गया था. ऐसे में गुरुवार को मेगा ब्लॉक की अवधि समाप्त होने के बाद अब पीजी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन सामान्य हो जायेगा. इसके साथ ही अब पैसेंजर ट्रेन चाकंद के बजाय गया तक परिचालित होने लगेगा, जिससे चाकंद से गया जाने में होने वाली परेशानी से भी छुटकारा मिलेगा. जनवरी माह से कई गाड़ियों का परिचालन है रद्द : गया जंक्शन के प्लेटफाॅर्म सं 04 और 05 पर कंस्ट्रक्शन कार्य के कारण जनवरी माह से मेगा ब्लॉक लगा है. इस दौरान पीजी रेलखंड पर परिचालित कई ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है. जबकि कई ट्रेनों का परिचालन मार्ग परिवर्तित कर चलाया जा रहा है जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मेगा ब्लॉक की अवधि गुरुवार को समाप्त होने के बाद अब शुक्रवार से पीजी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन सामान्य हो जायेगा जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post आज से पीजी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन होगा सामान्य, यात्रियों को होगी सुविधा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top