Hot News

आठ साल बाद आमने-सामने आएंगे अरमान और अभीरा, बढ़ेगा इमोशनल ड्रामा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का चर्चित शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ इन दिनों भावनाओं और टकराव के दौर से गुजर रहा है. कहानी एक बार फिर उस मोड़ पर पहुंच रही है, जहां पुराने जख्म ताजा होने वाले हैं. आने वाले एपिसोड में दर्शकों को आठ साल बाद अरमान और अभीरा के आमने-सामने आने के संकेत साफ नजर आ रहे हैं.

मायरा के पहले स्कूल डे पर भावुक हुआ अरमान

एपिसोड की शुरुआत अरमान से होती है, जो बेटी मायरा के पहले स्कूल डे को लेकर बेहद सतर्क नजर आता है. वह उसके टिफिन तक की जांच करता है और फलों की किस्मों को लेकर भी खास निर्देश देता है. अरमान की यह चिंता देखकर विद्या, काजल और संजय हैरान रह जाते हैं. विद्या भावुक होकर कहती हैं कि कब मायरा नन्ही बच्ची से 11वीं की छात्रा बन गई, पता ही नहीं चला.

घर में बढ़ता तनाव, माधव का ताना

जहां एक ओर घर में मायरा को प्यार और दुलार मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर माधव और अरमान के बीच तनाव साफ झलकता है. नाश्ते के दौरान जब अरमान से गलती से गिलास टूट जाता है, तो माधव ताना मारते हैं कि अरमान को सिर्फ चीजें तोड़ना आता है, चाहे वह गिलास हो, भरोसा हो या रिश्ते. यह बात अरमान को अंदर तक झकझोर देती है.

अभीरा की जंग, दर्द के बावजूद मजबूत फैसले

दूसरी तरफ, अभीरा अपनी जिंदगी की कठिन लड़ाई अकेले लड़ रही है. राधेश्याम की कड़वी बातों से आहत अभिरा के हाथ में चोट लग जाती है, लेकिन वह अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटती. वह कर्मचारियों को सैलरी देती है और गैराज को 24 घंटे खोलने का बड़ा फैसला लेती है. साथ ही साफ कहती है कि किसी पर कोई दबाव नहीं होगा. अभीरा की इस सोच से पूरा स्टाफ उसका साथ देने का भरोसा दिलाता है.

कावेरी को मिली नई कार, तान्या के नाम हुई खुशी

इस बीच मनोज और मनीषा कावेरी को नई कार गिफ्ट करते हैं, लेकिन कावेरी चाहती हैं कि यह कार तान्या को मिले. शुरुआत में तान्या मना करती है, मगर परिवार के आग्रह पर वह कार स्वीकार कर लेती है और सबको ड्राइव पर ले जाने का फैसला करती है.

प्रीकैप में बड़ा ट्विस्ट

प्रीकैप में कहानी नया मोड़ लेती है, जब अभीरा अपनी जगह रिडेवलपमेंट के लिए देने से इनकार कर देती है. यह मामला अरमान तक पहुंचता है और वह खुद उस “स्त्री” से निपटने की बात कहता है. इससे साफ है कि अरमान और अभिरा की बहुप्रतीक्षित मुलाकात अब बेहद करीब है.

यह भी पढ़ें: ‘अब देखिए भौकाल बड़े पर्दे पर’, मिर्जापुर द मूवी की रिलीज डेट आई सामने

The post आठ साल बाद आमने-सामने आएंगे अरमान और अभीरा, बढ़ेगा इमोशनल ड्रामा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top