Hot News

आतंकवाद के खिलाफ कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

दारू. पहलगाम में हुए आतंकी हमला के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले दारू प्रखंड के झुमरा में कैंडल मार्च निकाला. मार्च झुमरा तिलैया शिव मंदिर से शुरू होकर दीपू चौक तक गया. इसमें कांग्रेसी कार्यकर्ता के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग हाथों में कैंडल लेकर शामिल हुए. मौके पर लोगों ने आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस अवसर पर कांग्रेस नेता देव कुमार राज, रेसु कुमार, विजय राम, राजेश राम, तुलसी प्रसाद कुशवाहा, सतार अली, अंशु कुमार, आलोक राज, पवन, निरंजन, इमरान, मेराज सहित कई लोग शामिल थे. इधर, सदर प्रखंड के मासीपीढ़ी के ग्रामीणों ने पहलगाम में हुई आतंकवादी हमला को लेकर विरोध मार्च निकाला. इसमें टेकलाल साव, प्यारेलाल साव, शिव प्रसाद साहू, नरेश, केशव ठाकुर समेत कई लोग शामिल थे.

भाजपा ने निकाला कैंडल मार्च

पदमा . पहलगाम में हुए आतंकी हमला के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने लाटी गांव से सरैया स्टैंड तक कैंडल मार्च निकाला. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवादी मुर्दाबाद के नारे लगाये. साथ ही आतंकी हमले में मारे गये लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. कैंडल मार्च में भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल मेहता, प्रखंड प्रमुख वीणा देवी, मुखिया सुनीता देवी, पंसस रेखा देवी, भाजपा नेता अजय मेहता, नारायण यादव , राजू राणा, नितेश मेहता, सुरेंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post आतंकवाद के खिलाफ कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top