नया विचार न्यूज़ पूसा /समस्तीपुर– उच्च माध्यमिक विद्यालय दिघरा की इंज्वायफुल लर्निंग जर्नल – ‘दिघरा’ के दसवें अंक का लोकार्पण शुक्रवार को किया गया। लोकार्पण कार्य- मानवी, आयुषी, सुहानी, रेखा आदि छात्राओं, प्रभारी प्रधानाध्यापक मंडल राय एवं शिक्षक – डा प्रभात कुमार झा, राकेश कुमार, आकांक्षा कुमारी, अंशु कुमारी और उमेश कुमार पंडित के कर कमलों से संपन्न हुआ। लर्निंग जर्नल के इस अंक में किशोर एवं किशोरियों के लिए समुचित आहार व व्यायाम की आवश्यकता को केंद्र में रखा गया है। ‘दिघरा’ के संपादक मुकेश कुमार मृदुल ने बताया कि विद्यालय की विविध गतिविधियों में शामिल होने वाले बच्चों के हौसलों को बढ़ाने एवं अन्य बच्चों को प्रेरित करने के लिए इसका प्रकाशन किया जाता है। यह बच्चों की गतिविधियों का झरोखा है। इससे विद्यालय में आनंदमयी शिक्षा का माहौल पैदा होता है। पत्रिका विद्यालय की दीवार पर चिपका कर बच्चों के लिए उपलब्ध होता है। वहीं सॉफ्ट कॉपी विद्यालय के सभी वर्गों के सोशल मीडिया ग्रुप के माध्यम से भी अभिभावकों एवं बच्चों के लिए उपलब्ध कराया जाता है।