Hot News

आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट

चैनपुर. थाना क्षेत्र के हरगांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. इस घटना के बाद दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है. पुलिस ने प्राथमिक की दर्ज करते हुए मामले में जांच शुरू कर दी है. थाना अध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि पहला आवेदन हरगांव निवासी बैकुंठ राय की पत्नी उदासी देवी ने दिया. इसमें बताया गया कि वह अपने घर के दरवाजे पर बैठी थी. तभी गांव के ही मिश्री राय उसका पुत्र पंकज राय सहित अन्य लोग वहां आये और गाली-गलौज करने लगे. मना करने पर उन लोगों ने मारपीट की. इस मारपीट मामले में दूसरा आवेदन पप्पू राय की पत्नी सूर्यकला देवी ने दिया. आवेदन में सूर्यकला देवी ने बताया कि गांव के ही सिंटू राय, विनोद राय, शत्रुघ्न राय व अन्य ने गाली-गलौज करने लगे. मना करने पर आरोपित मारपीट करने लगे. सूर्यकला देवी ने बताया कि इस दौरान उन्हें बचाने के लिए आए उनकी सास व ससुर के साथ भी उन लोगों ने मारपीट की. इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि दोनों ही पक्षों ने प्राथमिकी दर्ज करायी है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top