Hot News

आमदा के पुराना बाजार से निकली शिव की बारात

शिव-पार्वती विवाह को लेकर भक्तों ने व्रत रख रातभर अखंड दीपक जलायाखरसावां. खरसावां के आमदा में शिवरात्रि का त्योहार श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न हो गया. बुधवार को देर रात भगवान शिव की बारात निकाली गयी. साथ ही शिव विवाह की रस्म निभायी गयी. एक खुले वाहन में दो बच्चों को भगवान शिव व पार्वती के वेश में सजा कर शिव बारात निकाली गयी. शिव की भूमिका में आदित्य केशरी, पार्वती की भूमिका में त्रिशा केशरी, हनुमान की भूमिका में शिवांश केशरी, देवाशीष साहू, भूत-प्रेत की भूमिका में जी भास्कर नजर आये. इस दौरान कई बच्चों को शिवगण के रूप में सजाया गया था.

भूत-पिशाच बने बाराती

आमदा के पुराना बाजार स्थित शिव मंदिर से शिव की बारात निकाली गयी. विद्युत सज्जा व साउंड की भी व्यवस्था की गयी थी. भगवान शिव से जुड़े भजनों की धुन पर भक्तों को नाचते-झूमते देखा गया. शिव बारात की झांकी बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर पुनः मंदिर में समाप्त हुई. शिव-पार्वती के विवाह को लेकर भक्तों ने व्रत रख रातभर अखंड दीपक जलाया. मौके पर भक्तों में प्रसाद का भी वितरण किया गया. इस दौरान अमित केशरी, सुधीर मंडल, मंजीत केशरी, अंकित केशरी, आलोक जयसवाल, पीयूष केशरी, नयन केशरी, शुभम मोदक, चीकू मोदक, मनीष मोदक समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post आमदा के पुराना बाजार से निकली शिव की बारात appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top