Hot News

आरसीएस कॉलेज में एनसीसी बटालियन के परेड ग्राउंड का निर्माण कार्य शुरू

चेरियाबरियारपुर. आरसीएस कॉलेज मंझौल में एनसीसी बटालियन के परेड ग्राउंड का निर्माण शुरू हो गया है. यह काम एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल दीपक कुमार के हालिया निरीक्षण के बाद शुरू हुआ. निरीक्षण के दौरान कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. कमलेश कुमार ने परेड ग्राउंड बनवाने का आश्वासन दिया था. कुछ ही दिनों में काम शुरू होने से कॉलेज प्रशासन, छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स में उत्साह है. प्रिंसिपल डॉ. कमलेश कुमार ने कहा कि यह शुरुआत भर है. आने वाले समय में सीमित संसाधनों के बीच कॉलेज के समुचित विकास का प्रयास किया जाएगा. छात्र संघ अध्यक्ष अमृतांशु कुमार ने बताया कि छात्र आंदोलन के बाद कॉलेज में एनसीसी यूनिट की स्थापना हुई. इसके बाद से कॉलेज का माहौल बदला है. कोषाध्यक्ष आदर्श हिंदुस्तानी ने बताया कि प्रिंसिपल से अन्य मूलभूत समस्याओं को दूर करने की मांग की गई है. इस पर सकारात्मक आश्वासन मिला है. मौके पर छात्र नेता शिबम वत्स, रवि कुमार और अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post आरसीएस कॉलेज में एनसीसी बटालियन के परेड ग्राउंड का निर्माण कार्य शुरू appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top