पटना सिटी. एनएमसीएच के आर्थो विभाग में पांच फरवरी से भर्ती समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी निवासी राजीव कुमार के बेटे पांच वर्षीय रामायण कुमार की मौत शनिवार को सूई देने के दौरान हो गयी. शिशु की मौत से नाराज परिजनों ने उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. हंगामे की सूचना पर आलमगंज थाना पुलिस थानाध्यक्ष राजीव कुमार के नेतृत्व में पहुंची. थानाध्यक्ष ने थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. पिता राजीव कुमार व मां रिंकी देवी ने बताया कि पैर टूट गया था. इसी का उपचार कराने को अस्पताल में भर्ती था. बेटा पूरी तरह से स्वस्थ था. चिकित्सकों की लापरवाही से उसकी मौत हुई है. अस्पताल की अधीक्षक डॉ अलका सिंह ने कहा कि शिशु का ऑपरेशन होना था. ऑपरेशन से पहले इंजेक्शन दिया गया. उससे दवा का रिएक्शन (एनाफाइलेक्सिस) हो गया. ऐसी घटना हजारों में किसी एक में होती है. परिजनों की ओर से हंगामा मचाने और इंसाफ की मांग के बाद मामले में जांच के लिए अस्पताल प्रशासन ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनायी है. अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ सरोज कुमार ने बताया कि मामले में जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय कमेटी में आर्थो विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ ओम प्रकाश, मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ प्रो अजय कुमार सिन्हा, शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ प्रो वीर प्रकाश जायसवाल शामिल हैं. उपाधीक्षक ने बताया कि कमेटी की जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post आर्थो में इलाजरत शिशु की मौत, परिजनों का हंगामा appeared first on Naya Vichar.