Table of Contents
T20 World Cup 2026: नेपाल और इटली के बीच वर्ल्ड कप का मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में स्पोर्ट्सा गया. जिसमें इटली ने टॉस जीतकर नेपाल को पहले बल्लेबाजी कराया. नेपाल की टीम 19.3 ओवर में केवल 123 रन पर ढेर हो गई. फिर इटली की टीम ने केवल 12.4 ओवर में 124 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया.
इटली की ओर से जस्टिन मोस्का और एंथोनी मोस्का ने जमाया अर्धशतक
नेपाल के गेंदबाज इटली के एक भी बल्लेबाज को आउट नहीं कर पाए. ओपनर एंथोनी मोस्का और जस्टिन मोस्का ने नाबाद अर्धशतकीय पारी स्पोर्ट्सकर अपनी टीम को धमाकेदार जीत दिलाया. जस्टिन मोस्का ने 44 गेंदों में 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 60 रन बनाए. जबकि एंथोनी मोस्का ने 32 गेंदों में 3 चौके और 6 छक्कों की मदद से 62 रनों की शानदार पारी स्पोर्ट्सी.
नेपाल की टीम ने इंग्लैंड के नाक में किया था दम
इटली के हाथों करारी हार का सामना करने वाली नेपाल की टीम ने अपने पहले मुकाबले में इंग्लैंड को जमकर परेशान किया था. 8 फरवरी को वानखेड़े में ही इंग्लैंड और नेपाल के बीच भिड़ंत हुई थी. जिसमें इंग्लैंड ने 184 रन का स्कोर खड़ा किया था. जिसके जवाब में नेपाल की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 180 रन बना लिया था. इंग्लैंड की टीम उस मुकाबले को हारते-हारते हुए 4 रन से जीता था. एक समय ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड उलटफेर का शिकार हो जाएगा.
प्वाइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
नेपाल पर इटली की 10 विकेट से जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर हो गया है. ग्रुप सी में टॉप पर वेस्टइंडीज की टीम 4 अंकों के साथ टॉप पर बनी हुई है. जबकि स्कॉटलैंड की टीम 2 अंकों के साथ दूसरे, जबकि इटली की टीम 2 अंक लेकर तीसरे और 2 अंक लेकर इंग्लैंड की टीम चौथे स्थान पर पहुंच गई है. लगातार दो हार के बाद नेपाल की टीम सबसे आखिरी स्थान पर पहुंच गई है. नेपाल को अभी खाता खोलना बाकी है.
ये भी पढ़ें: मैदान पर अंपायर से भिड़े मोहम्मद नबी, ICC ने ठोका फाइन
The post इंग्लैंड के नाक में दम करने वाले नेपाल को इटली ने 10 विकेट से रौंदा, प्वाइंट्स टेबल में उलटफेर appeared first on Naya Vichar.