Hot News

इंच-इंच हमको मालूम है, हमको क्या पढ़ा रहे हैं : ललन सिंह

– पेयजलापूर्ति योजना को लेकर बुडको व पीएचइडी के कार्यों पर असंतोष, कार्यपालक अभियंता को लगायी फटकार

– जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में सांसद सह केंद्रीय मंत्री ने की योजनाओं की समीक्षा

प्रतिनिधि, मुंगेर

———————-

कुछ भी बोले जा रहे हैं, हम ऐसे कन्विंस नहीं होते हैं. हमको कितना दिन हुआ मालूम है, 2009 से कितना दिन हुआ. इंच-इंच हमको मालूम है, हमको क्या पढ़ा रहे हैं… ये बातें स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने संग्रहालय सभागार में शुक्रवार को आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में बुडको व पीएचइडी विभाग के कार्यपालक अभियंता को फटकार लगाते हुए कही. मौके पर जमुई सांसद अरूण हिंदुस्तानी, विधायक नचिकेता मंडल, मेयर कुमकुम देवी, जिलाधिकारी निखिल धनराज एवं पुलिस अधीक्षक इमरान मसुद मुख्य रूप से मौजूद थे.

बुडको व पीएचइडी विभाग के कार्यपालक अभियंता को लगाया फटकार

हर घर नल का जल और शहरी पेयजलापूर्ति की समीक्षा के दौरान बुडको और पीएचइडी विभाग से स्पष्ट प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं करने पर केंद्रीय मंत्री ने दोनों विभाग के कार्यपालक अभियंता को जमकर फटकार लगाया और चेतावनी देते हुए कार्यशैली में सुधार लाते हुए प्रगति प्रतिवेदन में सुधार करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि कार्यपालक अभियंता की लापरवाही के कारण जिले के शत प्रतिशत लोगों को हर घर नल का जल योजना के तहत पेयजल की सुविधा नहीं मिल पाना उनके कर्तव्यहीनता को दर्शाता है. उन्होंने बूडको के कार्यपालक अभियंता के कार्य प्रणाली पर भी उन्होंने असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि शहरी जलापूर्ति के लिए कई योजनाएं आयी और सारा खत्म हो गया. पूरा रोड खोद कर चला गया. अब बुडको का योजना आया 222 करोड़ की योजना है. आपको पता नहीं. उन्होंने जिलाधिकारी को 15 दिनों के अंदर दोनों अभियंताओं से स्पष्ट अग्रेतर प्रतिवेदन समर्पित करने के निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि मुंगेर शहर में अभी भी पानी की समस्या है. डीएम ने बताया है कि 12 वार्ड के लिए डीपीआर बनवा चुके है. शीध्र निविदा होगा और उन सभी 12 वार्ड में भी पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जायेगी.

विकास योजनाओं की प्रगति को तेज करने का दिया निर्देश

बैठक में केंद्र प्रायोजित मनरेगा, उद्योग विभाग, समाज कल्याण विभाग, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, राशन कार्ड, उज्जवला गैस कनेक्शन योजना, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, विद्युत विभाग सहित अन्य विभागों की समीक्षा की गयी. उन्होंने कहा कि समीक्षा के दौरान पाया गया कि प्रगति अच्छी है, लेकिन इसमें ओर तेजी लाने की आवश्यकता है. हम सभी जनता के सेवक हैं, जन प्रतिनिधि हों या प्रशासनिक अधिकारी सबों को जिले के विकास के लिए परस्पर काम करना होगा. हम सभी मिलकर विकास के शतप्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करेंगे और मुंगेर जिला को विकसित जिला बनायेंगे.

मनरेगा जॉब कार्ड वितरण लक्ष्य को पूरा करें

केंद्रीय मंत्री ने मनरेगा योजना की समीक्षा के दौरान जाॅब कार्ड वितरण को लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत पूरा करने का निर्देश देते हुए कहा कि जॉब कार्डधारियों को काम मिलना चाहिए, इसमें अनियमितता हुई तो संबंधित पर कार्रवाई तय है. सामाजिक सुरक्षा दिव्यांगजन योजना के तहत दिव्यांगजनों को दिए जाने वाले लाभ के लिए प्रखंड स्तर पर पंचायतवार शिविर लगाते हुए अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को लाभ दिलाने का भी निर्देश दिया. राशन कार्ड वितरण एवं निर्माण की समीक्षा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक भी लंबित आवेदन न रखें. ऑनलाइन आवेदन प्राप्त होते हुए उसे तत्काल जांचोपरांत स्वीकृत करें, ताकि लाभूकों को राशन कार्ड का लाभ मिल सके. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले भर में मुफ्त दवा एवं परामर्श के अलावे जांच सहित अन्य चिकित्सकीय सुविधा दी जा रही है. भाव्या एप पर बिना मोबाइल वाले मरीजों के निबंधन के लिए ऑफ लाइन काउंटर पर आने वाले मरीजों की अद्यतन स्थिति की जानकारी मांगी. साथ ही जिले भर में संचालित सभी एंबुलेंस को सुचारू रूप से संचालित कराने का निर्देश दिया. बैठक में एडीएम मनोज कुमार, डीडीसी अजीत कुमार सिंह, नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे.

The post इंच-इंच हमको मालूम है, हमको क्या पढ़ा रहे हैं : ललन सिंह appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top