Hot News

इंस्टाग्राम पर चैट कर प्रेम में की शादी, फिर चिट कर भागा प्रेमी

-चार माह से चैटिंग के दौरान हुआ था प्यार, शादी के 15 दिन बाद ही जेवरात व रुपये लेकर भागा दूल्हा

-जयपुर थाना क्षेत्र का मामला, पत्नी ने बेवफा पति पर दर्ज करायी प्राथमिकी

जयपुर.

सोशल मीडिया से प्यार, मोहब्बत, शादी व धोखा की कहानी दिनों दिन बढ़ती जा रही है. एक ताजा मामला जयपुर थाना क्षेत्र में आया है. क्षेत्र के बंधा गांव की युवती व नारायणपुर गांव के युवक के बीच इंस्टाग्राम पर पिछले चार माह से चैटिंग के दौरान पहले प्यार हुआ. फिर प्रेमी अपनी प्रेमिका को साथ मजदूरी करने बेंगलुरु ले गया. चार माह बाद घर लौटने पर प्रेमिका गर्भवती भी हो गयी. देवघर जिला अंतर्गत मोहनपुर प्रखंड के बाबूपुर गांव में रामनवमी मेला में दोनों ने शादी कर ली. पंद्रह दिनों तक प्रेमी ने अपनी बहन के घर पर प्रेमिका पत्नी को रखा. फिर चार दिनों पहले ही बहाना कर प्रेमी दूल्हा नवविवाहिता प्रेमिका की जेवरात, मोबाइल, पचास हजार रुपये नकद, आधार कार्ड सहित अन्य जरूरी दस्तावेज आदि लेकर फरार हो गया है. बेवफा प्रेमी के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराने प्रेमिका जयपुर थाना पहुंची है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post इंस्टाग्राम पर चैट कर प्रेम में की शादी, फिर चिट कर भागा प्रेमी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top