Hot News

इंस्टाग्राम पर नाबालिग लड़की की युवती से हुई दोस्ती, चैटिंग पर मां ने डांटा तो घर छोड़ असम हो गयी रवाना

बोकारो, रंजीत कुमार-बोकारो जिले के सेक्टर-नौ निवासी एक मां को अपनी नाबालिग पुत्री को मोबाइल का अधिक उपयोग नहीं करने की सलाह देना महंगा पड़ गया. नाबालिग शनिवार की सुबह घर छोड़कर निकल गयी. नाबालिग कहां गयी? घरवालों को समझ नहीं आ रहा था. हर जगह ढूंढा पर कोई जानकारी नहीं मिली. इसके बाद माता-पिता ने हरला थाना इंस्पेक्टर अनिल कच्छप से संपर्क साधा. त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग के मोबाइल को ट्रैक किया गया. इसके बाद नाबालिग को धनबाद रेलवे स्टेशन से लाया गया. वह असम जाने की तैयारी में थी. इसके बाद इंस्पेक्टर की टीम ने धनबाद में सीडब्लूसी के सहयोग से बोकारो सीडब्लूसी के दिशा-निर्देश का पालन करते हुए नाबालिग को बोकारो लेकर आ गयी.

इंस्टाग्राम से दोस्ती, असम से युवती आयी बोकारो

नाबालिग का संपर्क इंस्टाग्राम के जरिए असम की रहनेवाली एक युवती (बालिग) से हुआ था. दोनों के बीच लगाव गहरा हो गया. असम की रहनेवाली युवती बोकारो सेक्टर-नौ नाबालिग से मिलने पहुंची. उसके परिवार से मिली. नाबालिग के घर में दोस्त की तरह रही. घरवालों को भरोसे में लेकर दोनों कई जगहों पर घूमे. इसके बाद वह असम चली गयी.

असम भागने की तैयारी में थी नाबालिग

युवती के असम लौटने के बाद उससे नाबालिग की चैटिंग लगातार बढ़ने लगी. नाबालिग की मां ने शनिवार को मोबाइल के अधिक उपयोग पर अपनी बेटी को डांट लगायी. डांट से नाराज नाबालिग घर से भाग कर धनबाद पहुंच गयी और वहां से असम जाने की तैयारी में थी. इसी बीच पुलिस की सक्रियता से उसे बरामद कर लिया गया.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Crime: पति को बंधक बनाकर पत्नी से गैंगरेप करनेवाले सभी 4 दरिंदों को जेल, SIT ने टोटो ड्राइवरों को ऐसे दबोचा

The post इंस्टाग्राम पर नाबालिग लड़की की युवती से हुई दोस्ती, चैटिंग पर मां ने डांटा तो घर छोड़ असम हो गयी रवाना appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top