Weather Forecast : मौसम विभाग के अनुसार, 6 फरवरी तक हिमाचल, उत्तराखंड, उत्तर-पश्चिम हिंदुस्तान के मैदानी इलाकों और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं सुबह-रात घना कोहरा छाया नजर आ सकता है. 5–6 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बल्तिस्तान व मुजफ्फराबाद में जबकि 6 फरवरी को हिमाचल-उत्तराखंड में कहीं-कहीं बारिश के साथ–साथ बर्फबारी की संभावना है.
विभाग के अनुसार, 9–10 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बल्तिस्तान, हिमाचल और उत्तराखंड में कहीं-कहीं बारिश-बर्फबारी के आसार हैं. 5 फरवरी को उत्तराखंड में भी कहीं-कहीं पाला पड़ने की संभावना है.
राजस्थान का कैसा रहेगा मौसम?
राजस्थान में आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी होने से लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिलेगी. आईएमडी के अनुसार, राज्य के अधिकांश भागों में आगामी तीन से चार दिन मौसम शुष्क रहेगा. राज्य के अधिकांश भागों में आगामी तीन से चार दिन तक न्यूनतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी होगी. वहीं एक नया पश्चिमी विक्षोभ आठ फरवरी की रात से उत्तर पश्चिम क्षेत्र को प्रभावित करेगा.
दिल्ली का कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में कहीं–कहीं घना कोहरा छाया रहा. इससे विजिबिलिटी कम हो गई. गुरुवार को यहां का अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है. 6 फरवरी को आकाश में बादल छाए नजर आ सकते हैं. सुबह के वक्त कुछ इलाकों में कोहरा रह सकता है.
बिहार का कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2–3 दिन उत्तर बिहार के सीमावर्ती जिलों में कोहरा रहेगा. तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा. दक्षिण बिहार में मौसम साफ रहेगा और धूप निकलने से राहत मिलेगी. फिलहाल बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं.
यह भी पढ़ें : बिहार के 12 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट, भागलपुर में 9 डिग्री वाली कनकनी, जानें आपके शहर का हाल
एक बार फिर बदल सकता है झारखंड का मौसम
पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड का मौसम एक बार फिर बदलने की संभावना है. राज्य के लगभग सभी जिलों में सुबह कुहासा छाया रहेगा और ठंडी हवा चलेगी. गढ़वा, पलामू व चतरा में घना कोहरा छाने की संभावना है. इस दौरान विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर तक रहने का अनुमान है. मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है.
The post इन राज्यों में होगी बारिश, 10 फरवरी तक का वेदर अपडेट आया appeared first on Naya Vichar.

