Hot News

इन सपनों को गलती से भी किसी के साथ ना करें साझा, वरना हो हो सकता है नुकसान!

Swapna Shastra: नींद में हम कई बार अजीबो गरीब सपने देखते हैं. शास्त्र की मानें तो सपना हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं की ओर इशारा करता है. कभी कभी हम इसे अपने किसी करीबी दोस्त या रिश्तेदारों के साथ साझा करते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ सपने ऐसे होते हैं जिन्हें किसी के साथ साझा नहीं करना चाहिए? धार्मिक ग्रंथों और मनोविज्ञान दोनों में ऐसे सपनों को छुपाकर रखने की सलाह दी गई है.

क्यों न बताएं कुछ सपने?

हिंदू धर्म में मनुस्मृति और गरुड़ पुराण जैसे ग्रंथों में बताया गया है कि कुछ सपने शुभ फल देने वाले होते हैं. लेकिन अगर उन्हें गलत समय या गलत व्यक्ति से साझा किया जाए तो उनका प्रभाव नष्ट हो सकता है.

Also Read: Vastu Tips: अगर तुलसी के पौधे में दिख रहे ये संकेत तो हो जाएं सावधान, दुख और बर्बादी से पहले जरूर आते हैं नजर

कौन से सपनों को नहीं बताना चाहिए?

देवताओं या गुरुओं के दर्शन वाले सपने: अगर आपको किसी गुरु या देवी-देवताओं को सपनें दर्शन हो तो उन्हें किसी के साथ सार्वजनिक नहीं करना चाहिए. क्योंकि ऐसी स्थिति में कई बार मिलने वाले फल का रिजल्ट कम हो सकता है.

इन सपनों को न करें किसी के साथ साझा

सपने में धन या खजाना मिलना: अगर आपको सपने में कभी धन या खजाना मिलने से संबंधित कुछ घटना दिखाई दें तो यह पैसा आने के नये स्त्रोत का आगमन है. ऐसी स्थिति में अगर यह किसी को बताया जाए तो इसमें रुकावटें आ सकती हैं.

सपने में उड़ना या ऊंचाई पर जाना: अगर कभी सपने में आप खुद को उड़ते हुए देखा या फिर किसी बहुत ऊंचाई वाले स्थान चले जाएं तो आत्मिक या सामाजिक उन्नति का संकेत माना जाता है. लेकिन इसे गुप्त रखना ही बेहतर होता है. क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि इसे किसी के साथ साझा किया जाए तो आपकी उन्नति के मार्ग में बाधा आ सकती है.

मनोवैज्ञानिक नजरिए से क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि सपनों में हमारी अवचेतन इच्छाएं और डर छिपे होते हैं. हर सपना दूसरों के लिए मायने नहीं रखता. कभी-कभी जब आप किसी निजी या भावनात्मक सपने को साझा करते हैं, तो सामने वाला उसका मजाक उड़ा सकता है या इसे गलत रूप में ले सकता है. जिससे आत्मविश्वास पर असर पड़ता है.

किन लोगों से सपने का शेयर नहीं करना चाहिए?

ईर्ष्यालु व्यक्ति: ऐसे लोग आपकी अच्छी बातों को भी नकारात्मक बना सकते हैं.
अविश्वासी लोग: जो सपनों को अंधविश्वास मानते हैं, वे आपके अनुभव को हल्के में ले सकते हैं.
गैर-समर्थक या आलोचक: आपके हर विचार में खोट निकालने वाले लोग आपके सपनों की अहमियत नहीं समझेंगे.

Also Read: Chanakya Niti: लाख कोशिशों के बावजूद नहीं बदल रहा जीवन? चाणक्य की ये बातें आएंगी आपके काम

The post इन सपनों को गलती से भी किसी के साथ ना करें साझा, वरना हो हो सकता है नुकसान! appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top