Aditya Dhar: फिल्ममेकर Aditya Dhar आज इंडस्ट्री के सबसे सफल निर्देशकों में गिने जाते हैं. उनकी फिल्मों का रिकॉर्ड बताता है कि वह बॉक्स ऑफिस पर लगातार हिट देने वाले फिल्मकार बन चुके हैं. हाल ही में धुरंधर 2 की जबरदस्त सफलता ने उनकी इस छवि को और मजबूत कर दिया है.
शुरुआत से ही मिला नेशनल अवॉर्ड का सम्मान
आदित्य धर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में शॉर्ट फिल्म बूंद से की थी. इस फिल्म को उन्होंने लिखा और इसके साथ बतौर एसोसिएट डायरेक्टर भी जुड़े रहे. खास बात यह रही कि इस शॉर्ट फिल्म को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, जिसने उनके टैलेंट की शुरुआती झलक दिखा दी थी.
‘उरी’ से बदली किस्मत
साल 2019 में आई Uri: The Surgical Strike आदित्य धर के करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुई. इस फिल्म में Vicky Kaushal और Yami Gautam मुख्य भूमिकाओं में थे. कम बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और आदित्य धर को बेस्ट डायरेक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी दिलाया.
‘आर्टिकल 370’ से साबित की लेखन क्षमता
फिल्म Article 370 में आदित्य धर ने निर्देशन नहीं किया, लेकिन इसकी कहानी और प्रोडक्शन में उनकी अहम भूमिका रही. Yami Gautam स्टारर इस फिल्म ने कम बजट में शानदार कमाई की और सुपरहिट साबित हुई.
‘धुरंधर’ ने बनाया सुपरहिट मशीन
साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर ने आदित्य धर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया. Ranveer Singh स्टारर इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड करीब 1300 करोड़ की कमाई कर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर का दर्जा हासिल किया. फिल्म की स्टारकास्ट और कहानी दोनों को दर्शकों ने खूब पसंद किया.
‘धुरंधर 2’ से जारी है धमाका
अब धुरंधर 2 भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने शुरुआती दिनों में ही सैकड़ों करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है. इस फिल्म ने साबित कर दिया है कि आदित्य धर की फिल्मों का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोलता है.
आज आदित्य धर उन चुनिंदा फिल्ममेकर्स में शामिल हो चुके हैं, जिनकी हर फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है.
यह भी पढ़ें: सोनाक्षी सिन्हा के डीपफेक मामले में बड़ा फैसला, प्लेटफॉर्म्स को चेतावनी
The post इन 4 फिल्मों ने आदित्य धर को बनाया बॉक्स ऑफिस का बादशाह, दो बार मिला नेशनल अवॉर्ड appeared first on Naya Vichar.

