Moong Dal Chaat: आपने अब तक कई सारे चाट घर पर बनाकर ट्राई किए होंगे जैसे – आलू टिक्की चाट, समोसा चाट और भी कई सारे. ऐसे में गर्मी का मौसम आ गया है इस समय गरमा गरम चाट नहीं, बल्कि कुछ हल्का, टेस्टी और हेल्दी खाने का मन करता है. इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए है मूंग दाल चाट बनाने की रेसिपी, जो गर्मियों में बनाने के लिए परफेक्ट ऑप्शन है. ये रेसिपी न सिर्फ जल्दी बन जाती है, बल्कि खाने में भी बहुत स्वादिष्ट लगती है. इसे आप आसानी से घर पर कुछ आसान स्टेप को फॉलो करके तैयार कर सकते हैं. तो आइए बताते हैं आपको मूंग दाल चाट बनाने की रेसिपी.
मूंग दाल चाट बनाने के लिए किन-किन सामग्री की जरूरत पड़ती है?
- ½ कप भीगा हुआ मूंग दाल
- 1 खीरा, बारीक कटा हुआ
- 1 प्याज, बारीक कटा हुआ
- 1 टमाटर, बारीक कटा हुआ
- 1 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
- 1 चम्मचहरा धनिया, कटा हुआ
- स्वादानुसार नमक
- ½ चम्मच चाट मसाला
- एक चुटकी काली मिर्च
मूंग दाल चाट बनाने का तरीका क्या है?
- सबसे पहले आप मूंग दाल को कुछ घंटे के लिए भिगो दें. इसके बाद इसे एक बर्तन में नमक डालकर पानी में 5 मिनट तक उबालें (थोड़ी कच्ची रखें).
- अब आप मूंग दाल को छननी की मदद से छानकर सारा पानी निकालकर दाल को ठंडा होने दें.
- इसके बाद आप इसे एक बड़े बाउल में निकालें. इसमें आप खीरा, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें. ऊपर इसे आधा नींबू का रस डाल दें.
- फिर आप नमक, चाट मसाला और काली मिर्च डालकर अच्छी से मिक्स करें. सारी चीजों को मिक्स करने के बाद मूंग दाल चाट बनकर तैयार है.
- टिप्स : आप चाहें तो इसमें अनार के दाने, गाजर, नींबू का रस, मूंगफली या स्प्राउट्स भी डाल सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Sooji Besan Laddu: फेस्टिव सीजन को बनाएं खास, तैयार करें सूजी-बेसन के लड्डू
यह भी पढ़ें- Masala Moongfali: सफर और स्नैक टाइम के लिए बेस्ट, आसानी से बनाएं मसाला मूंगफली नमकीन
The post इस गर्मी ट्राई करें मूंग दाल चाट, ज्योति ने बताई रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

