Hot News

इस तारीख को लगेगा साल का दूसरा ग्रहण, क्या भारत में दिखेगा?

Second Solar Eclipse 2025: साल 2025 में चार ग्रहण होने वाले हैं, जिनमें से दो पहले ही हो चुके हैं. पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च को हुआ था, जबकि दूसरा सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लगा था. हालांकि, ये दोनों ग्रहण हिंदुस्तान में दिखाई नहीं दिए. अब लोग अगले दो ग्रहणों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और जानने के लिए उत्सुक हैं कि क्या ये ग्रहण हिंदुस्तान में देखे जा सकेंगे. आइए, हम आपको बताते हैं कि साल का दूसरा सूर्य ग्रहण कब होगा और क्या हिंदुस्तानीय लोग इसे देख पाएंगे.

साल 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा

साल 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को अमावस्या के दिन होगा. यह ग्रहण 21 सितंबर की रात 11 बजे शुरू होकर 22 सितंबर की सुबह 3 बजकर 24 मिनट तक चलेगा, जिससे इसकी कुल अवधि 4 घंटे 24 मिनट होगी.

वैशाख महीना शुरू, मेष संक्रांति से बुद्ध पूर्णिमा तक, जानें व्रत त्योहारों कि लिस्ट

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण हिंदुस्तान में दिखाई देगा ?

जानकारी के अनुसार, पहले ग्रहण की तरह यह दूसरा सूर्य ग्रहण भी हिंदुस्तान में नहीं देखा जा सकेगा. यह ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, प्रशांत महासागर और अटलांटिक महासागर के कुछ क्षेत्रों में दिखाई देगा.

ग्रहण के सूतक काल में क्या करना चाहिए?

  • सूतक काल के दौरान किसी भी प्रकार के शुभ कार्य या पूजा-पाठ का आयोजन नहीं करना चाहिए.
  • इस समय धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन करना उचित होता है.
  • सूतक काल में भगवान का ध्यान करना और मंत्रों का जाप करना आवश्यक है.
  • गर्भवती स्त्रीओं को सूतक काल के दौरान घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए.
  • सूतक लगने से पहले भोजन पकाना और खाना नहीं चाहिए.
  • ग्रहण से पूर्व तैयार भोजन में तुलसी डालकर उसे ढक देना चाहिए.
  • सूतक समाप्त होने के बाद घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए.

The post इस तारीख को लगेगा साल का दूसरा ग्रहण, क्या हिंदुस्तान में दिखेगा? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top