Hot News

इस ‘मदर्स डे’ अपनी मां को खिलाएं झारखंड का ये स्पेशल डिश, बेहद आसान है रेसिपी

Mother’s Day : ‘मां’ केवल एक शब्द नहीं होता, इस शब्द मात्र से करोड़ों लोगों की भावनाएं जुड़ी होती है. देशभर में 11 मई को ‘मदर्स डे’ मनाया जायेगा. इस खास मौके पर आप अपनी मां को स्पेशल ट्रीटमेंट देकर उनके चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान ला सकते हैं. हमारी मां रोजाना हमारे लिए स्वादिष्ट भोजन बनाती है. लेकिन, इस मदर्स डे के खास मौके पर आप अपनी मां को झारखंड का एक स्पेशल डिश बनाकर खिला सकते हैं. इस स्वादिष्ट व्यंजन को खाने के बाद आपकी मां के चेहरे पर आपको एक प्यारी सी मुस्कान देखने को जरूर मिलेगी.

झारखंड का स्पेशल डिश ‘धुस्का’

Dhuska Recipe
धुस्का

झारखंड का बेहद लोकप्रिय और चाव से खाये जाने वाला व्यंजन है ‘धुस्का’. धुस्का खाने में बेहद स्वादिष्ट और बनाने में बेहद आसान होता है. यह स्पेशल डिश चावल, चना दाल और उड़द दाल से बनाया जाता है. धुस्का के साथ चने के छोले बेहद पसंद किये जाते हैं. झारखंड के लोग नास्ते में धुस्का और छोला खाना बेहद पसंद करते हैं. अगर आप धुस्का बनाना चाहते हैं, तो आपको इसकी तैयारी एक रात पहले करनी होगी.

झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें

धुस्का बनाने की रेसिपी

2 dhuska 1
धुस्का

धुस्का बनाने के लिए सबसे पहले आपको अरवा चावल, चना दाल और उड़द दाल को 4-5 घंटे पानी में भिगोकर रख दें. जब चावल फूल जाये, तो चावल, चना दाल और उड़द दाल को पीस लें. तीनों के पिसे हुए मिश्रण में हरी मिर्च, अदरक और थोड़ा सा पानी डाल कर एक बढ़िया पेस्ट तैयार कर लीजिए. पेस्ट न ज्यादा गाढ़ा और न ज्यादा पतला होना चाहिए. अब इस पेस्ट में जीरा, हींग, हल्दी पाउडर, नमक और बारीक कटा हरा धनिया डाल कर अच्छे से मिक्स कर लें.

धीमी आंच में पकाएं धुस्का

इसके बाद एक कढ़ाई में सरसों का तेल गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाये तो एक बड़े और गाढ़े चम्मच से पेस्ट को तेल में डालें. अब आंच को धीमा कर धुस्का को अच्छी तरह से पकने दें. थोड़ी देर बाद धुस्का को पलटें और दोनों और से धुस्का को अच्छी पकाएं. जब धुस्का सुनहरे रंग का हो जाये तो इसे बाहर निकल लें. आपका धुस्का बनकर तैयार है. अब आप धुस्का को चने के छोले के साथ अपनी मां और घर के अन्य सदस्यों को सर्व सकते हैं.

इसे भी पढ़ें

रांची एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, दिल्ली-रांची एयर इंडिया एक्सप्रेस के विंग में फंसा कबूतर

Weather Alert: सावधान! रांची में थोड़ी देर में शुरू होगी वज्रपात के साथ वर्षा, मौसम विभाग का अलर्ट

Vastu Tips: सड़क पर पड़ी इन चीजों को लांघने वाला हो जाता है बर्बाद, अगर दिखे तो बदल लें रास्ता

The post इस ‘मदर्स डे’ अपनी मां को खिलाएं झारखंड का ये स्पेशल डिश, बेहद आसान है रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top