Hot News

ईटवां में चलाया गया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान

हसपुरा. प्रखंड के ईटवां गांव में स्वयं सेवी संस्था ग्रामीण विकास मंच ईटवां की ओर से नशामुक्ति जागरूकता अभियान ग्राम वासियो के बीच चलाया जा रहा है. इस नशामुक्ति जागरूकता अभियान में ग्रामीणों से सहयोग की अपील की है. इस जागरूकता अभियान के दौरान ग्रामीण विकास मंच के सदस्यों में शामिल लक्षमण कुशवाहा, राजकुमार ने तमाम ग्राम वासियों के बीच नशा मुक्ति से होने वाले फायदों को विस्तार से बताया और कहा कि नशा घर-परिवार के साथ समाज को नुक्सान पहुंचाता है. उन्होंने कहा कि नशामुक्ति अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य मंच द्वारा किया जा रहा है. मंच के सदस्यों द्वारा इससे होने वाले छह फायदों को जागरूकता अभियान के दौरान बताया जा रहा है, जिसमें कहा गया है पहला फायदा बेहतर स्वास्थ्य, दूसरा आर्थिक बचत, तीसरा खुशहाल परिवार, चौथा सुरक्षित यात्रा, पांचवां समाज में प्रतिष्ठा, छठा बच्चों को शिक्षा मुख्य रूप से शामिल हैं. इसके लिए स्लोगन भी सदस्यों ने दिया है और कहा है कि नशा नही जीवन चुने, नशा छोड़े बच्चों को पढ़ाई से जोड़े.नशेड़ी वर्ग भी समाज के ही आंग है. इन्हें अपने विचारों से प्रभावित करना होगा, तभी समाज तथा परिवार का विकास होगा.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post ईटवां में चलाया गया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top