Iran US Israel War: सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने बताया- मिडिल ईस्ट में जियोपॉलिटिकल डेवलपमेंट की वजह से एयरस्पेस पर लगी रोक को देखते हुए, 01.03.2026 को इंडियन डोमेस्टिक कैरियर्स की कुल 350 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं. पैसेंजर्स को सलाह दी जाती है कि वे अपनी फ्लाइट का स्टेटस संबंधित एयरलाइंस से चेक करें और किसी भी जरूरी मदद के लिए उनके साथ लगातार संपर्क में रहें. सिविल एविएशन मिनिस्ट्री, स्थिति पर लगातार नजर रखने और पैसेंजर्स को जरूरी मदद देने के लिए एयरलाइंस, एयरपोर्ट ऑपरेटर्स और दूसरे स्टेकहोल्डर्स के साथ लगातार संपर्क में है.
दिल्ली में 100 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द
दिल्ली हवाई अड्डे पर रविवार को कम से कम 100 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं. दिल्ली से उड़ान भरने वाली 60 और लैंड करने वाली करीब 40 विमाने को रद्द कर दिया गया है. दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, पश्चिम एशिया में बदलती नेतृत्वक स्थिति के कारण पश्चिम की ओर जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में व्यवधान या समय-सारिणी में परिवर्तन हो सकता है. डायल राष्ट्रीय राजधानी में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) का संचालन करती है. यह देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा भी है, जहां प्रतिदिन 1,300 से अधिक उड़ानें संचालित होती हैं.
एयर इंडिया ने 50 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कीं
पश्चिम एशिया में ताजा घटनाक्रम के मद्देनजर एयर इंडिया ने रविवार के लिए 22 और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दीं. इस घटना के कारण अब तक विदेश के लिए 50 से अधिक उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं. मुंबई-लंदन, दिल्ली-बर्मिंघम, दिल्ली-एम्स्टर्डम, दिल्ली-ज्यूरिख, दिल्ली-मिलान, दिल्ली-वियना और बेंगलुरु-लंदन (हीथ्रो) उड़ानों को आज के लिए रद्द कर दिया गया है.
एयर इंडिया ने एक्स पर बताया कौन-कौन उड़ानें रद्द हुईं
एयरलाइन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि रद्द की गई अन्य उड़ानों में दिल्ली-कोपेनहेगन, दिल्ली-लंदन (हीथ्रो) तथा दिल्ली-फ्रैंकफर्ट सेवाएं शामिल हैं. एयर इंडिया ने रविवार के लिए विभिन्न मार्गों पर चलने वाली 28 विदेशी उड़ानों को रद्द करने की शनिवार को घोषणा की थी.
ये भी पढ़ें: क्या ईरान को नेस्तनाबूद करने के लिए सऊदी अरब और यूएई ने अमेरिका और इजरायल को उकसाया?
ईरान-इजरायल युद्ध का हिंदुस्तान पर क्या होगा असर? जानें कारोबार पर कितनी आएगी आंच
ईरानी सुप्रीम लीडर के परिवार में अब कौन-कौन बचा? हमले में खामेनेई समेत मारे गए कई परिवार वाले
The post ईरान और अमेरिका-इजराइल में भीषण जंग, 350 फ्लाइट्स कैंसिल appeared first on Naya Vichar.

