Middle East Crisis: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की. यह जानकारी हिंदुस्तान में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने दी. उन्होंने कहा- राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी की अभी बातचीत हुई. उन्होंने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की, जिसमें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज भी शामिल हैं. 28 फरवरी को जंग शुरू होने के बाद से पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की यह पहली बातचीत है. वार्ता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स पर पोस्ट कर बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति से मीडिल ईस्ट के मौजूदा हालात पर चर्चा हुई.
पीएम मोदी ने कहा- शांति और स्थिरता के प्रयासों में समर्थन
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर हुई बातचीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दोनों नेता शांति और स्थिरता बढ़ाने के प्रयासों पर संपर्क में रहने पर सहमत हुए हैं. हिंदुस्तान तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. बातचीत के बाद पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा…
“मुझे राष्ट्रपति ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर उपयोगी विचारों का आदान-प्रदान हुआ. हिंदुस्तान तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का खुला, सुरक्षित और सुलभ रहना पूरी दुनिया के लिए जरूरी है.
Received a call from President Trump and had a useful exchange of views on the situation in West Asia. India supports de-escalation and restoration of peace at the earliest. Ensuring that the Strait of Hormuz remains open, secure and accessible is essential for the whole world.…
— Narendra Modi (@narendramodi) March 24, 2026
ट्रंप ने ईरान के साथ बातचीत का दावा किया
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका-इजराइल और ईरान के साथ चल रहे गतिरोध में संभावित नरमी के संकेत दिए हैं. उन्होंने सोमवार को कहा था कि उनका प्रशासन पहले से ही तेहरान के साथ सार्थक वार्ता में लगा हुआ है. वार्ता के बाद ही अमेरिका अगला कदम उठाएगा. अमेरिका ने ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने के लिए पहले 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था इसके बाद इसे बढ़ाकर पांच दिन कर दिया था.
पीएम मोदी ने संवाद के माध्यम से समाधान पर दिया जोर
मंगलवार को संसद में संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिडिल ईस्ट में युद्ध की बजाय बातचीत और कूटनीति के माध्यम से समाधान पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि युद्ध शुरू होने के बाद से उन्होंने पश्चिम एशिया के अधिकांश देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ दो दौर की फोन वार्ता की है. पीएम मोदी ने बताया कि हिंदुस्तान खाड़ी देशों के साथ निरंतर संपर्क में है और ईरान, इजराइल और अमेरिका के साथ भी बातचीत जारी रखी जा रही है. उन्होंने कहा कि कूटनीति के माध्यम से हिंदुस्तान युद्ध की स्थिति में भी अपने जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा है. हिंदुस्तान ने इस मुद्दे को संवाद के जरिए हल करने का विकल्प चुना है.
Also Read: US Iran War: किसके कहने पर अमेरिका ने किया ईरान पर हमला? राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया नाम
The post ईरान के साथ जंग के बीच ट्रंप ने मिलाया पीएम मोदी को फोन, होर्मुज पर बनी रणनीति appeared first on Naya Vichar.

