US Iran Talks: ईरान ने प्रथम उपराष्ट्रपति मोहम्मद रजा आरिफ ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए एक्स पर लिखा- अगर हम इस्लामाबाद में अमेरिका फर्स्ट के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करते हैं, तो दोनों पक्षों और दुनिया के लिए फायदेमंद समझौता होने की संभावना है. लेकिन अगर हमारा सामना इजरायल फर्स्ट के प्रतिनिधियों से होता है, तो कोई समझौता नहीं होगा. उन्होंने कहा- हम निश्चित रूप से पहले से भी ज्यादा जोर-शोर से अपना बचाव जारी रखेंगे, और दुनिया को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी.
जेडी वेंस और शहबा शरीफ के बीच हुई बातचीत
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ एक बैठक की. इस दौरान वेंस के साथ विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर भी मौजूद थे. पाकिस्तान की ओर से बैठक में विदेश मंत्री सीनेटर मोहम्मद इशाक डार और गृह मंत्री सीनेटर सैयद मोहसिन रजा नकवी भी मौजूद थे. पाक पीएम ने कहा- ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता स्थायी शांति की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा.
ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री से मुलाकात की
अमेरिका के साथ जारी शांति वार्ता के बीच मोहम्मद बाकिर गालिबफ के नेतृत्व में ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की और बातचीत की. बैठक में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराकची भी शामिल थे.
If we negotiate in Islamabad with representatives of ‘America First,’ an agreement beneficial to both sides and the world is probable. However, if we face representatives of ‘Israel First,’ there will be no deal; we will inevitably continue our defense even more vigorously than…
— Aref| First VP Iran (@fvpresidentiran) April 11, 2026
जेडी वेंस का पाकिस्तान में ऐसे हुआ स्वागत
जेडी वेंस के नूर खान एयरबेस पहुंचने पर पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इसहाक डार और सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने उनकी अगवानी की. वेंस के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जारेड कुशनर भी हैं.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के आर्मी चीफ मुनीर ने ईरानियों का स्वागत मिलिट्री यूनिफॉर्म में किया, लेकिन जेडी वेंस का सूट में क्यों?
The post ईरान ने अमेरिका के सामने खींच दी लकीर, कहा- अगर बातचीत इजराइल फर्स्ट होता है, तो… appeared first on Naya Vichar.

