Hot News

ईरान ने दी धमकी, हमले जारी रहें तो बाब अल मंदेब स्ट्रेट भी होगा बंद, गहराएगा तेल संकट

Iran Us war : ईरान–अमेरिका युद्ध के 26वें दिन स्थिति और भी गंभीर हो गई है. ईरान ने अमेरिका के 15 सूत्री शांति वार्ता योजना को तो ठुकराया ही है उसने यह धमकी भी दी है कि अगर उसपर हमले जारी रहें, तो वह यमन के पास स्थित बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट को भी बंद कर सकता है. इस समुद्री मार्ग को तेल की लाइफलाइन कहा जाता है, क्योंकि यहां से प्रतिदिन 60 से 70 लाख बैरल तेल गुजरता है.

ईरान ने सीधे–सीधे दी युद्ध को बढ़ाने की धमकी

तस्नीम न्यूज एजेंसी ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट किया है, जिसमें सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई है कि ईरान यह कह रहा है कि अगर हमें उकसाया गया, तो हम युद्ध को नए इलाके (Bab al-Mandeb) तक फैला देंगे. ईरान के इस बयान का साफ अर्थ है कि वह अभी युद्ध रोकने के मूड में बिलकुल भी नहीं है. अगर उसने बाब अल मंदेब स्ट्रेट को बंद किया, तो इसका मतलब है कि युद्ध और बढ़ेगा.

क्या है बाब अल मंदेब और इसके बंद होने से क्या होगा?

बाब अल मंदेब (Bab el-Mandeb Strait) स्ट्रेट एक महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है, जहां से होकर दुनिया के बड़े व्यापारिक जहाज गुजरते हैं. तेल वाहक जहाज भी इस मार्ग से गुजरते हैं. अगर इस स्ट्रेट पर युद्ध छिड़ा और मार्ग बाधित हुआ, तो पूरे विश्व पर इसका प्रभाव पड़ेगा. तेल की कीमतें बढ़ेंगी और पूरे विश्व की वित्तीय स्थिति इससे प्रभावित होगी.

बाब अल मंदेब कहां स्थित है?

बाब अल मंदेब स्ट्रेट अफ्रीका और एशिया के बीच स्थित है. इसके एक तरह यमन है, तो दूसरी तरफ अफ्रीका के देश हैं. यह लाल सागर और अदन की खाड़ी को जोड़ता है. आगे जाकर यह अरब सागर और हिंद महासागर से मिलता है. इस वजह से इस स्ट्रेट का महत्व बहुत अधिक है. यूरोप और एशिया के बीच जाने वाले जहाज यहीं से गुजरते हैं.

ये भी पढ़ें : ईरान का दावा: अमेरिकी युद्धपोत अब्राहम लिंकन पर मिसाइल दागा, ट्रंप के शांति वार्ता का दिया जवाब

 अमेरिका की 15 सूत्री शांति योजना का ईरान ने उड़ाया मजाक, कहा– युद्ध जारी रहेगा

SC ने कहा- शर्म करें पुलिस अधिकारी, 3 साल की बच्ची से बलात्कार की जांच SIT को सौंपी

The post ईरान ने दी धमकी, हमले जारी रहें तो बाब अल मंदेब स्ट्रेट भी होगा बंद, गहराएगा तेल संकट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top