Dubai Marina: ईरान के राष्ट्रपति ने शनिवार को अपने पड़ोसी देशों से माफी मांगी थी. यह माफी इसलिए थी, क्योंकि ईरान ने अमेरिका और इजरायल के जवाबी हमलों के बाद मिडिल ईस्ट के देशों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए थे. लेकिन, इस माफी के कुछ ही घंटे बीते थे कि ईरान की ओर से एक हमला हुआ और निशाना बना दुबई मरीना की एक टावर बिल्डिंग. हालांकि, इसे रोक लिया गया था, लेकिन इसके कुछ टुकड़े बिल्डिंग पर गिरे, जिससे इमारत के बाहरी हिस्से से धुआं उठता देखा गया.
ईरान के इस हमले में, दुबई की 23 मरीना टॉवर इमारत को निशाना बनाया गया. अधिकारियों ने कुछ ही घंटों के भीतर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया. सोशल मीडिया पर धुएं और नुकसान के वीडियो सामने आने के बाद लोगों में चिंता बढ़ गई थी, लेकिन अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह शहर पर सीधा हमला नहीं था, बल्कि इंटरसेप्ट किए गए प्रोजेक्टाइल के मलबे के गिरने से हुई एक छोटी घटना थी.
Additional scenes of smoke and fire from what’s been reported as Marina 23 tower in Dubai, after a presumed drone strike. https://t.co/830hnyKTsS pic.twitter.com/yj6Km53TFt
— defend the field (@defendthefield) March 7, 2026
दुबई प्रशासन ने घटना की पुष्टि की
दुबई प्रशासन ने इस घटना की पुष्टि की. उसने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘प्राधिकरणों ने पुष्टि की है कि सफल इंटरसेप्शन के बाद गिरे मलबे से दुबई मरीना की एक टावर बिल्डिंग के बाहरी हिस्से में मामूली घटना हुई. स्थिति अब नियंत्रण में है. किसी के घायल होने की समाचार नहीं है.’
Authorities confirm that debris resulting from a successful interception caused a minor incident on the façade of a tower in Dubai Marina. The situation has been contained. No injuries were reported.
— Dubai Media Office (@DXBMediaOffice) March 7, 2026
दुबई का पॉश इलाका है मरीना एरिया
दुबई मरीना अमीरात के सबसे घनी आबादी वाले इलाकों में से एक है, जहां लग्जरी रिहायशी टावर, होटल और फेमस वॉटरफ्रंट हैं. यहां करीब 90 मंजिला इस इमारत में अमीर प्रवासी, अंतरराष्ट्रीय पेशेवर और विदेशी निवेशक रहते हैं. इसकी अंतरराष्ट्रीय पहचान और प्रमुखता के कारण यहां हुई छोटी सी घटना भी सोशल मीडिया पर छा जाती है.
Smoke was seen rising from the 23 Marina residential tower in Dubai Marina following reports of an Iranian drone strike.
According to Dubai Police, the drone was successfully intercepted, and falling debris caused minor damage to the building’s façade and ignited a car nearby.… pic.twitter.com/wqKuBRXDbF
— Wolverine Update (@W0lverineupdate) March 7, 2026
दुबई ने कई हमलों का किया सामना
ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते संघर्ष का असर खाड़ी के कई देशों तक पहुंच चुका है. फरवरी 2026 के अंत में संघर्ष तेज होने के बाद से यूएई के एयर डिफेंस सिस्टम ने सैकड़ों ड्रोन और मिसाइलों को इंटरसेप्ट किया है. हालांकि, इंटरसेप्ट किए गए प्रोजेक्टाइल के कुछ टुकड़े कई बार जमीन पर गिर जाते हैं, जिससे द्वितीयक खतरे (सेकेंडरी रिस्क) पैदा होते हैं.
मरीना वाली घटना से पहले संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा था कि ‘एयर डिफेंस सिस्टम फिलहाल ईरान से आने वाले मिसाइल और ड्रोन खतरों का जवाब दे रहे हैं.’ मंत्रालय के अनुसार शनिवार को कुल 16 बैलिस्टिक मिसाइलों का पता चला था, जिनमें से 15 को मार गिराया गया, जबकि एक समुद्र में गिर गई. वहीं ट्रैक किए गए 121 ड्रोन में से 119 को नष्ट कर दिया गया.
ईरान ने पूरे मिडिल ईस्ट में किया हमला
अमेरिका और इजरायल की सैन्य कार्रवाई के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया. यूएई के साथ ही ईरान ने पिछले कुछ दिनों में सऊदी अरब, बहरीन, कुवैत, साइप्रस, कतर, जॉर्डन और अजरबैजान सहित कई देशों में हमले किए हैं. बढ़ते सुरक्षा संकट के कारण यूएई में हवाई सेवाओं पर भी कुछ समय के लिए असर पड़ा. एमिरेट्स एयरलाइन ने शनिवार को दुबई आने-जाने वाली कई उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया.
ये भी पढ़ें:- ईरान से बदला लेगा सऊदी अरब? हमलों के बाद प्लानिंग में जुटे क्राउन प्रिंस, वर्ल्ड लीडर्स से की बात
यूएई के राष्ट्रपति बोले- हम इस युद्ध से मजबूत होकर निकलेंगे
इस बीच यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने अबू धाबी टीवी पर राष्ट्र को संबोधित किया. संघर्ष बढ़ने के बाद यह पहली बार था जब उन्होंने सार्वजनिक रूप से देश से बात की. उन्होंने कहा कि देश ‘युद्ध के दौर से गुजर रहा है,’ लेकिन साथ ही यह भी कहा कि ‘हम इससे और मजबूत होकर निकलेंगे.’
ईरान ने सरेंडर की मांग ठुकराई
वहीं, शुक्रवार को डोनाल्ड ट्रंप की बिना शर्त आत्मसमर्पण की मांग पर प्रतिक्रिया दी. ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने कहा कि ईरान के दुश्मनों को ‘ईरानी जनता के बिना शर्त आत्मसमर्पण की अपनी इच्छा को अपने साथ कब्र में ले जाना होगा.’ 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने ईरान में समन्वित हवाई हमले किए थे. यह कार्रवाई परमाणु वार्ता रुकने और ईरान द्वारा परमाणु गतिविधियां फिर शुरू करने के दावों के बाद की गई.
ये भी पढ़ें:- ईरान पर आज होगा जबरदस्त प्रहार, डोनाल्ड ट्रंप ने दी चेतावनी
पेज़ेश्कियन ने अपने देश द्वारा युद्ध के दौरान किए गए हमलों के लिए पड़ोसी देशों से माफी मांगी. ईरानी प्रशासनी टीवी पर प्रसारित संबोधन में उन्होंने कहा, ‘मैं अपनी ओर से और ईरान की ओर से उन पड़ोसी देशों से माफी मांगता हूं, जिन पर ईरान की ओर से हमले हुए. अंतरिम नेतृत्व परिषद ने कल यह फैसला किया है कि अब पड़ोसी देशों पर कोई हमला नहीं किया जाएगा और तब तक कोई मिसाइल नहीं दागी जाएगी जब तक उन देशों से ईरान पर हमला नहीं होता.’
The post ईरान ने फिर यूएई में किया हमला, दुबई मरीना की एक बिल्डिंग पर गिरा ड्रोन का मलबा appeared first on Naya Vichar.

