Hot News

ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

Strait Of Hormuz: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने गुरुवार (25 मार्च) को साफ कर दिया है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (होर्मुज जलडमरूमध्य) पूरी तरह बंद नहीं है. उन्होंने कहा कि ईरान ने हिंदुस्तान, चीन, रूस, इराक और पाकिस्तान जैसे ‘दोस्त देशों’ के जहाजों को वहां से गुजरने की इजाजत दे दी है. अराघची के मुताबिक, यह रास्ता सिर्फ दुश्मनों और उनके साथियों के लिए बंद किया गया है क्योंकि उन्हें वहां से निकलने देने का कोई मतलब नहीं बनता.

UN चीफ ने जताई चिंता

संयुक्त राष्ट्र (UN) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इस समुद्री रास्ते को खोलने की अपील की है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में गुटेरेस ने कहा कि होर्मुज के बंद होने से पूरी दुनिया में तेल, गैस और खाद की सप्लाई रुक रही है, जिससे ईंधन की कीमतें आसमान छू रही हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि खेती के इस सीजन में यह देरी भारी पड़ सकती है और जंग को तुरंत खत्म करना ही एकमात्र रास्ता है.

गुटेरेस ने अमेरिका और इजरायल को सलाह दी

गुटेरेस ने अमेरिका और इजरायल को सीधे मैसेज दिया है कि अब जंग खत्म करने का समय आ गया है क्योंकि आम लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं. साथ ही उन्होंने ईरान से भी कहा है कि वह उन पड़ोसी देशों पर हमले बंद करे जो इस लड़ाई का हिस्सा नहीं हैं. होर्मुज के रास्ते से दुनिया का लगभग 20% तेल और गैस का व्यापार होता है, जिसे ईरान ने जवाबी हमलों के दौरान ब्लॉक कर दिया था.

शांति प्रस्ताव को किया खारिज

ईरान ने अमेरिका के समर्थन वाले 15-पॉइंट के शांति प्रस्ताव (पीस डील) को ठुकरा दिया है. ईरान का कहना है कि जंग उनकी शर्तों पर ही खत्म होगी. वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के साथ बातचीत चल रही है. ट्रंप के अनुसार, ईरान के लीडरशिप डील करने के लिए उतावले हैं क्योंकि उन्हें डर है कि अगर बातचीत फेल हुई तो उनके अपने ही लोग उनके खिलाफ हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: ट्रंप बोले- ईरान का ‘सुप्रीम लीडर’ बनने को कोई तैयार नहीं, सबको US से लगता है डर

परमिशन लेना होगा जरूरी

ईरान के डिफेंस काउंसिल ने नए नियम जारी किए हैं. अब किसी भी ‘गैर-विरोधी’ जहाज को होर्मुज से गुजरने के लिए पहले ईरानी अधिकारियों से तालमेल बिठाना होगा. 25 मार्च को न्यूयॉर्क में ईरानी मिशन ने कहा था कि जो देश ईरान के खिलाफ किसी हमले में शामिल नहीं हैं, वे सुरक्षा नियमों को मानकर और परमिशन लेकर यहां से सुरक्षित निकल सकते हैं.

ये भी पढ़ें: अमेरिका की 15 सूत्री शांति योजना का ईरान ने उड़ाया मजाक, कहा– युद्ध जारी रहेगा

The post ईरान ने हिंदुस्तान समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top